सस्ती हुई महिंद्रा XUV700, कीमत में हुई इतनी कटौती
क्या है खबर?
भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए महिंद्रा पूरी तरह तैयार है। पिछले हफ्ते ही कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक XUV400 को पेश किया है।
अब कंपनी अपनी D-सेगमेंट SUV XUV700 के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों में कटौती कर रही है। कंपनी इस कार की कीमत 6,000 रुपये कम करने वाली है।
एक तरफ जहां ऑटोमोबाइल कंपनियां बढ़ते लागत के कारण अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा रही हैं। वहीं, महिंद्रा की यह पहल ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है।
जानकारी
इन वेरिएंट्स के दामों में हो रही कटौती
लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी XUV700 के पेट्रोल वेरिएंट्स- AX5 5S MT, AX5 7S MT, AX7 MT, AX5 5S AT और AX7 MT की कीमतें घटा रही है।
वहीं, इस गाड़ी के डीजल वेरिएंट्स- AX5 5S MT, AX5 7S MT, AX7 7S MT, AX5 5S AT, AX5 7S AT, AX7 AT और AX7 AWD AT की कीमतें भी कम हो गईं हैं।
आने वाले समय में महिंद्रा इस गाड़ी की कीमतें और कम कर सकती है।
डिजाइन
कैसा है कार का लुक?
महिंद्रा XUV700 के डिजाइन की बात करें तो इसमें काफी कुछ नया देखने को मिलता है, जैसे- नया ग्रिल डिजाइन, बड़े C-आकार के DRL के साथ नई हेडलाइट्स जो बंपर तक आती हैं, बड़े टेल-लाइट्स और ट्विन फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स। साथ ही इसमें स्मार्ट डोर हैंडल्स भी हैं।
इसके अलावा इसमें नया लोगो भी मिलता है जो विशेष रूप से कंपनी की SUV रेंज को दिया गया है। XUV700 चार ट्रिम्स- MX3, AX3, AX5 और AX7 में आती है।
इंजन
दो इंजनों के विकल्प में आती है XUV700
XUV700 में डीजल और पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते है। डीजल मॉडल में 2.0-लीटर वाला 4-सिलिंडर m-हॉक इंजन को जोड़ा गया है, जो 185hp की पावर और 420Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ यह 450Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
दूसरा इसमें 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर वाला टर्बो-इंजन दिया गया है, जो 200hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों यूनिट्स को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया गया है।
फीचर्स
XUV700 के केबिन में मिलते हैं ये फीचर्स
महिंद्रा XUV700 के केबिन की बात करें तो डैशबोर्ड पर 10.25-इंच का डुअल स्क्रीन लेआउट नजर आता है, जिसमें पहला इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए है।
फीचर्स के रूप में डुअल-जोंन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री और एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक हैं। वहीं लग्जरी फीचर्स के लिए सोनी का 12 स्पीकर वाला 3D सराउंड साउंड सेटअप, स्काईरुफ और हैंड्सफ्री कमांड इंटीग्रेशन के लिए एलेक्सा वॉयस AI को शामिल किया गया है।
जानकारी
क्या है इस कार की कीमत?
भारतीय बाजार में महिंद्रा XUV700 के बेस मॉडल की कीमत 13.1 लाख रुपये है, जो टॉप मॉडल के लिए 24.5 लाख रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) तक जाती है। वर्तमान में इस गाड़ी पर दो साल का वेटिंग पीरियड चल रहा है।