NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / XUV700 को एक बार फिर वापस बुला रही महिंद्रा, सस्पेंशन में आई खराबी
    ऑटो

    XUV700 को एक बार फिर वापस बुला रही महिंद्रा, सस्पेंशन में आई खराबी

    XUV700 को एक बार फिर वापस बुला रही महिंद्रा, सस्पेंशन में आई खराबी
    लेखन अविनाश
    Nov 28, 2022, 05:05 pm 1 मिनट में पढ़ें
    XUV700 को एक बार फिर वापस बुला रही महिंद्रा, सस्पेंशन में आई खराबी
    महिंद्रा XUV700 के लिए एक बार फिर रिकॉल जारी (तस्वीर: महिंद्रा)

    देश की वाहन बनाने वाली दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा एक बार फिर अपनी XUV700 को वापस बुला रही है। पांच महीने में वाहन के लिए यह तीसरा रिकॉल है। कई ग्राहकों द्वारा सस्पेंशन में आ रही आवाज के शिकायत के बाद कंपनी प्रभावित गाड़ियों के सस्पेंशन का निरीक्षण करेगी और जरूरत पड़ने पर इसे मुफ्त में बदलेगी। इससे पहले महिंद्रा ने XUV700 को अल्टरनेटर बेल्ट, ऑटो-टेंशनर पुली और इलेक्ट्रॉनिक स्टीयरिंग कॉलम लॉक (ESCL) के खराबी के कारण बुलाया था।

    फ्री में प्रभावित गाड़ियों को ठीक करेगी कंपनी

    जानकारी के अनुसार, महिंद्रा XUV700 की कई यूनिट्स के सस्पेंशन से आवाज आने की समस्या सामने आई है। इस वजह से सस्पेंशन टूटने का खतरा हो सकता है और दुर्घटना भी हो सकती है। इसलिए कंपनी ने जनवरी से मार्च 2022 तक बनी सभी XUV700 के लिए रिकॉल जारी किया है। ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से वाहन की जांच करवा सकते हैं और सस्पेंशन खराब होने के स्थिति में मुफ्त में इसे बदलवा भी सकते हैं।

    कैसा है महिंद्रा XUV700 का डिजाइन?

    महिंद्रा XUV700 के डिजाइन की बात करें तो इसमें काफी कुछ नया देखने को मिलता है, जैसे- नया ग्रिल डिजाइन, बड़े C-आकार के DRL के साथ नई हेडलाइट्स जो बंपर तक आती हैं, बड़े टेल-लाइट्स और ट्विन फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स। साथ ही इसमें स्मार्ट डोर हैंडल्स भी हैं। इसके अलावा इसमें नया लोगो भी मिलता है जो विशेष रूप से कंपनी की SUV रेंज को दिया गया है। XUV700 चार वेरिएंट्स- MX3, AX3, AX5 और AX7 में आती है।

    पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में आती है ये कार

    XUV700 में डीजल और पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते है। डीजल मॉडल में 2.0 लीटर वाला 4-सिलिंडर m-हॉक इंजन को जोड़ा गया है, जो 185hp की पावर और 420Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ यह 450Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा इसमें 2.0 लीटर का 4-सिलिंडर वाला टर्बो-इंजन दिया गया है, जो 200hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों यूनिट्स को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया गया है।

    XUV700 के केबिन में मिलते हैं ये फीचर्स

    महिंद्रा XUV700 के केबिन की बात करें तो डैशबोर्ड पर 10.25-इंच का डुअल स्क्रीन लेआउट नजर आता है, जिसमें पहला इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए है। फीचर्स के रूप में डुअल-जोंन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री और एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक हैं। वहीं लग्जरी फीचर्स के लिए सोनी का 12 स्पीकर वाला 3D सराउंड साउंड सेटअप, स्काईरुफ और हैंड्सफ्री कमांड इंटीग्रेशन के लिए एलेक्सा वॉयस AI को शामिल किया गया है।

    क्या है इसकी कीमत?

    भारतीय बाजार में महिंद्रा XUV700 के बेस मॉडल की कीमत 13.18 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 24.58 लाख रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अभी कुछ दिन पहले ही महिंद्रा ने जानकारी दी थी कि कंपनी को मात्र 13 महीनों में ही XUV700 के लिए 2.1 लाख यूनिट्स की बुकिंग मिल चुकी है। वहीं, वर्तमान में XUV700 पर वेटिंग पीरियड लगभग दो साल का चल रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वर्तमान में कंपनी की लगभग 1.47 लाख गाड़ियों की डिलीवरी रुकी हुई है और इस वजह से कंपनी के मॉडलों का वेटिंग पीरियड भी बढ़ रहा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल
    वाहन रिकॉल
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा XUV700

    ताज़ा खबरें

    असम के मुख्यमंत्री सरमा बोले- मां बनने की सही आयु 22 से 30 वर्ष के बीच असम
    ईशान की असफलता से मजबूत होता जितेश का दावा, जानिए टी-20 क्रिकेट में दोनों के आंकड़े ईशान किशन
    ट्विटर के को-फाउंडर ने कहा- कंपनी चलाने के लिए एलन मस्क सही आदमी नहीं ट्विटर
    ऑस्ट्रेलियन ओपन: जानिए पुरुष सिंगल्स के फाइनलिस्ट नोवाक जोकोविच और स्टेफानोस सितसिपास से जुड़े खास आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया ओपन

    ऑटोमोबाइल

    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार मारुति सुजुकी
    BMW लेकर आ रही है नई 3-सीरीज ग्रैन लिमोसिन कार, 10 जनवरी को होगी लॉन्च BMW कार
    मर्सिडीज-बेंज ने शुरू की अपनी GLB फेसलिफ्ट SUV की टेस्टिंग, अगले साल होगी लॉन्च मर्सिडीज

    वाहन रिकॉल

    मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा में आई खराबी, वापस बुलाई जा रही 11,177 गाड़ियां मारुति सुजुकी
    मारुति सुजुकी ने वापस बुलाई 17,362 गाड़ियां, लिस्ट में ब्रेजा और ग्रैंड विटारा भी शामिल रिकॉल
    टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर के लिए रिकॉल जारी, यह खराबी बनी वजह टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर
    मारुति सुजुकी ने वापस बुलाई 9,125 गाड़ियां, लिस्ट में ब्रेजा और अर्टिगा भी शामिल मारुति सुजुकी स्विफ्ट

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा XUV400 की बुकिंग शुरू, टाटा नेक्सन को टक्कर देने लॉन्च हुई है यह इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा बोलेरो निओ का लिमिटेड एडिशन मॉडल हुआ लॉन्च, कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू  महिंद्रा बोलेरो
    टाटा नेक्सन EV की तुलना में कितनी दमदार है महिंद्रा XUV400? तुलना से समझिये टाटा नेक्सन
    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक भारत में हुई लॉन्च, टाटा नेक्सन EV को देगी टक्कर महिंद्रा XUV400

    महिंद्रा XUV700

    महिंद्रा XUV700 के मुकाबले कितनी दमदार है टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस? तुलना से समझिये टोयोटा
    पैसेंजर वाहनों का वेटिंग पीरियड बढ़ रहा, 7.4 लाख गाड़ियों की डिलीवरी बाकी वेटिंग पीरियड
    महिंद्रा अल्टुरस G4 SUV का उत्पादन हुआ बंद, कंपनी ने वेबसाइट से हटाया महिंद्रा अल्टुरस G4
    महिंद्रा स्कार्पियो-N और XUV700 के लिए रिकॉल जारी, इस कारण वापस बुलाई जा रहीं 19,000 गाड़ियां महिंद्रा एंड महिंद्रा

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023