NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा ने की नई EV कंपनी बनाने की घोषणा, सितम्बर में लाएगी eXUV400
    अगली खबर
    महिंद्रा ने की नई EV कंपनी बनाने की घोषणा, सितम्बर में लाएगी eXUV400
    महिंद्रा ने की नई EV कंपनी के बनाने की घोषणा, सितम्बर में लाएगी eXUV400

    महिंद्रा ने की नई EV कंपनी बनाने की घोषणा, सितम्बर में लाएगी eXUV400

    लेखन देवजीत सिंह
    Jul 08, 2022
    11:00 pm

    क्या है खबर?

    देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा से जुड़ी दो बड़ी खबरें सामने आई हैं।

    पहली यह कि महिंद्रा ने नई इलेक्ट्रिक वाहन (EV) कंपनी के बनाने की घोषणा की है। दुसरी कंपनी ने एक बयान में नई इलेक्ट्रिक कार eXUV400 के भारत में जल्द आने की बात कही है।

    महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक e20 कार 2013 में लॉन्च की थी, लेकिन मौजूदा इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में महिंद्रा टाटा से पिछड़ रही है।

    नई कंपनी

    महिंद्रा की नई EV कंपनी की घोषणा

    महिंद्रा ने नई EV कंपनी बनाने के लिए ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट (BII) के साथ करार किया है।

    इसके लिए महिंद्रा को BII से पहले ही 1,925 करोड़ रुपये का निवेश मिल चुका है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2024 से 2027 के बीच इसमें कुल लगभग 8,000 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश की योजना है।

    इस नई कंपनी में BII 2.75 प्रतिशत से 4.76 प्रतिशत की हिस्सेदार रहेगी।

    यह नई EV कंपनी वैश्विक बाजार के लिए इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन बनाएगी।

    डिजाइन

    लॉन्च होगी eXUV400

    महिंद्रा की नई eXUV400 डिजाइन के मामले में XUV300 का ही इलेक्ट्रिक रूप होगी। कंपनी ने XUV300 का इलेक्ट्रिक वेरिएंट पहली बार 2020 के ऑटो एक्सपो में दिखाया था।

    अब महिंद्रा इसी इलेक्ट्रिक XUV300 में कुछ बदलाव करके इसे नई eXUV400 के तौर पर सितम्बर में पेश करने जा रही है। यह सब-चार मीटर SUVs से लंबी होगी।

    e20 के बंद होने के बाद से फिलहाल महिंद्रा के पास इलेक्ट्रिक प्राइवेट पैसेंजर सेगमेंट में कोई कार नहीं है।

    अपकमिंग इवेंट

    महिंद्रा 15 अगस्त के दिन अपनी तीन कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कारों से भी पर्दा उठाएगी

    महिंद्रा eXUV400 की लॉन्च से पहले 15 अगस्त के दिन अपनी तीन कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कारों से भी पर्दा उठाने जा रही है। कंपनी ने इन नई कॉन्सेप्ट कारों की घोषणा आधिकारिक रुप से कुछ महीने पहले ही कर दी है।

    महिंद्रा ने कारों की इस रेंज को 'बोर्न EV' नाम दिया है।

    इन कॉनसेप्ट कारों को महिंद्रा एडवान्स डिजाइन यूरोप (MADE) डिवीजन द्वारा यूनाइटेड किंगडम (UK) में डिजाइन किया गया है। इन्हें 2025 में लॉन्च किया जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    टाटा मोटर्स
    महिंद्रा की कारें
    कार न्यूज

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    इलेक्ट्रिक वाहन

    मई में कैसी रही MG मोटर्स इंडिया की बिक्री? देखें क्या रहीं उपलब्धियां महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की तीन इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कारों से कब उठेगा पर्दा? यह तारीख आई सामने टाटा मोटर्स
    BMW की ऑल इलेक्ट्रिक कार iX1 आई सामने, इन फीचर्स से है लैस BMW कार
    भारत में लॉन्च हुई किआ EV6, लगभग 60 लाख रुपये है शुरुआती कीमत किआ मोटर्स

    टाटा मोटर्स

    टाटा अपनी गाड़ियों पर दे रही 45,000 रुपये तक की छूट, जल्द उठाएं मौके का फायदा ऑटोमोबाइल
    टाटा ऐस का ऑल-इलेक्ट्रिक वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत इलेक्ट्रिक वाहन
    तीन यूनिट्स में बंट सकता है महिंद्रा समूह का ऑटोमोबाइल कारोबार ऑटोमोबाइल
    हुंडई i-10 से लेकर टाटा नेक्सन तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती 5 डीजल कारें ऑटोमोबाइल

    महिंद्रा की कारें

    महिंद्रा ला रही 3 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां, टीजर हुआ जारी इलेक्ट्रिक वाहन
    भारत में महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग हुई शुरू, जल्द लॉन्च होने की उम्मीद इलेक्ट्रिक वाहन
    नए इंजन के साथ आएगी महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट, साल के अंत तक देगी दस्तक ऑटोमोबाइल
    हिलक्स से लेकर स्कॉर्पियो तक, ये हैं भारत में इस साल लॉन्च होने वाली डीजल गाड़ियां जीप

    कार न्यूज

    हुंडई स्टारगेजर से लेकर महिंद्रा की EVs तक, अगस्त में इन नई कारों से उठेगा पर्दा इलेक्ट्रिक वाहन
    चीनी कंपनी की इस इलेक्ट्रिक MPV ने भारत में बनाया रिकॉर्ड, तय की सबसे लंबी दूरी भारत की खबरें
    सिंगल चार्ज पर 1,000 किलोमीटर चलेंगी इलेक्ट्रिक कारें, नई बैटरी हुई विकसित चीन समाचार
    बेहतरीन फीचर्स के साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो-N ने दी दस्तक, कीमत 12 लाख रुपये से शुरू ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025