NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा अपनी चुनिंदा गाड़ियों पर दे रही आकर्षक छूट, जानिए क्या है कंपनी ऑफर 
    अगली खबर
    महिंद्रा अपनी चुनिंदा गाड़ियों पर दे रही आकर्षक छूट, जानिए क्या है कंपनी ऑफर 
    महिंद्रा अपनी चुनिंदा गाड़ियों पर दे रही आकर्षक छूट (तस्वीर: महिंद्रा)

    महिंद्रा अपनी चुनिंदा गाड़ियों पर दे रही आकर्षक छूट, जानिए क्या है कंपनी ऑफर 

    लेखन अविनाश
    Apr 08, 2023
    02:06 pm

    क्या है खबर?

    अप्रैल महीने में कई कार निर्माता कंपनियां अपने मॉडलों पर छूट प्रदान कर रही हैं।

    अब देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय बाजार में अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी चुनिंदा गाड़ियों पर इस महीने 72,000 रुपये तक की छूट दे रही है।

    महिंद्रा अपनी डीलरशिप पर उपलब्ध XUV300, बोलेरो, मराजो और थार जैसे मॉडलों पर नकद छूट, कॉरपोरेट और एक्सचेंज बेनिफिट जैसे लाभ दे रही है।

    आइये कंपनी के ऑफर के बारे में जानते हैं।

    #1

    महिंद्रा XUV300

    महिंद्रा XUV300 पर 10,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट है, वहीं 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 10,000 रुपये तक के अन्य बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं।

    इस तरह XUV300 पर कुल 52,000 रुपये के बेनेफिट्स मिल रहे हैं। हालांकि, इसके बेस वेरिएंट W4 पर कोई ऑफर नहीं दिया गया है। XUV300 की शुरुआती कीमत 8.41 लाख रुपये हैं जो 14.14 लाख रुपये की रेंज तक जाती है।

    #2

    महिंद्रा थार

    इस महीने महिंद्रा थार 4WD के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। बता दें कि थार अपनी ऑफ-रोडिंग क्षमताओं, स्पोर्टी डिजाइन, सुविधाओं के कारण काफी लोकप्रिय हुई है।

    इसके 4x4 वेरिएंट को ऑफ-रोडिंग रोमांच के हिसाब से डिजाइन किया गया है, जिसमें मजबूत ड्राइवट्रेन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, मैकेनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल और शिफ्ट-ऑन-द-फ्लाई ट्रांसफर केस जैसी सुविधाएं मिलती है।

    इसकी कीमत 10 लाख रुपये से शुरू है।

    #3

    महिंद्रा बोलेरो

    महिंद्रा ने कुछ महीनों पहले ही भारत में बोलेरो SUV के अपडेटेड वेरिएंट को लॉन्च किया था। कंपनी इस कार पर 66,000 रुपये के ऑफर दे रही है। इस कार पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है।

    बता दें कि बोलेरो महिंद्रा का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है, जिसे पूरे भारत में पसंद किया जाता है। इस कार की शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत 9.78 लाख रुपये है।

    #4

    महिंद्रा मराजो 

    महिंद्रा अपने मराजो मॉडल पर कुल 72,000 रुपये तक का लाभ दे रही है। इसमें 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल किया गया है।

    वहीं अतिरिक्त ऑफर और एक्सचेंज बोनस को इसमें नहीं रखा गया है। मराजो के मिड साइज M4 प्लस और टॉप एंड M6 प्लस पर 15,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। भारत में इसकी कीमत 13.71 लाख रुपये से शुरू है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा मराज़ो
    महिंद्रा थार
    महिंद्रा की कारें

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा स्कार्पियो-N को ग्लोबल NCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग महिंद्रा स्कॉर्पियो-N
    महिंद्रा थार का 5-डोर वेरिएंट जनवरी 2023 में होगा लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स महिंद्रा थार
    महिंद्रा XUV400 की वर्चुअल टेस्ट ड्राइव शुरू, मेटावर्स में ऐसे चला सकते हैं यह इलेक्ट्रिक SUV महिंद्रा XUV400
    महिंद्रा थार का किफायती टू-व्हील ड्राइव वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, टेस्टिंग शुरू महिंद्रा थार

    महिंद्रा मराज़ो

    ये हैं भारत की पांच सबसे सुरक्षित कारें, महिंद्रा XUV300 है पहले नंबर पर ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा की कारों पर मिल रहा लाखों रुपये का भारी-भरकम डिस्काउंट मारुति सुजुकी
    इस महीने खरीदें महिंद्रा की ये कारें और पाएं तीन लाख रुपये तक का डिस्काउंट मारुति सुजुकी
    सुरक्षा के मामले में नई महिंद्रा थार ने दिखाया दम, मिली 4 स्टार रेटिंग महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा थार

    ग्लोबल NCAP ने जारी की भारत की सबसे सुरक्षित कारों की सूची, जानें पूरी लिस्ट भारत की खबरें
    महिंद्रा ने बढ़ाये अपनी SUV कारों के दाम, जानिए नई कीमतें कार
    महिंद्रा थार की तुलना में कितनी दमदार है फोर्स की आने वाली नई SUV गुरखा? ऑटोमोबाइल
    लॉन्च के बाद से महिंद्रा थार को मिल चुकी हैं 75,000 बुकिंग ऑटोमोबाइल

    महिंद्रा की कारें

    इन छह SUVs की चल रही जबरदस्त मांग, डिलीवरी का इंतजार कर रहे लाखों ग्राहक मारुति सुजुकी
    टीजर में दिखी नई महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट, जानिए क्या कुछ मिलेगा नया ऑटोमोबाइल
    भारतीय सेना में स्वदेशी जोंगा से सफारी तक शामिल रहे हैं ये दमदार वाहन भारतीय सेना
    नई गाड़ी खरीदने की है योजना? इसी साल लॉन्च होने वाली इन कारों पर डालिये नजर इलेक्ट्रिक वाहन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025