NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / बोलेरो निओ प्लस वेरिएंट पर काम कर रही है महिंद्रा, 9-सीटर केबिन के साथ देगी दस्तक
    ऑटो

    बोलेरो निओ प्लस वेरिएंट पर काम कर रही है महिंद्रा, 9-सीटर केबिन के साथ देगी दस्तक

    बोलेरो निओ प्लस वेरिएंट पर काम कर रही है महिंद्रा, 9-सीटर केबिन के साथ देगी दस्तक
    लेखन अविनाश
    Jun 07, 2022, 05:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बोलेरो निओ प्लस वेरिएंट पर काम कर रही है महिंद्रा, 9-सीटर केबिन के साथ देगी दस्तक
    बोलेरो निओ प्लस वेरिएंट पर काम कर रही है महिंद्रा

    पिछले साल अगस्त में महिंद्रा ने अपनी नई बोलेरो निओ को लॉन्च किया था। खबर है कि अब कंपनी इसके नए निओ प्लस वेरिएंट पर काम कर रही है, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी नए निओ प्लस वेरिएंट को नए 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ 7-सीटर और 9-सीटर केबिन के विकल्प में लॉन्च करेगी। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए महिंद्रा ने अपनी TUV300 को बोलेरो निओ नाम से लॉन्च किया है।

    कैसा होगा कार का लुक

    बोलेरो निओ का डिजाइन महिंद्रा TUV00 के समान है। इसमें तराशा हुआ हुड, क्रोम के साथ ग्रिल, एक चौड़ा एयर डैम और एडजस्टेबल LED हेडलाइट्स दिए जा सकते हैं। यह कार चौकोर खिड़कियों, साइड मिरर और डिजाइनर पहियों के साथ भारतीय बाजार में आएगी। वाहन के पीछे की तरफ नए टेललाइट्स और एक टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील भी मिलेंगे। वर्तमान में यह कार रॉकी बेज, हाईवे रेड, पर्ल व्हाइट, मैजेस्टिक सिल्वर और नेपोली ब्लैक रंगों में उपलब्ध है।

    पावरफुल 1498cc इंजन के साथ आती है यह कार

    महिंद्रा ने बोलेरो के मौजूदा निओ वर्जन SUV में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 1498cc का 1.5-लीटर एमहॉक डीजल इंजन दिया गया है जो 100hp की पावर और 160Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज प्रदान करती है और इसकी टॉप स्पीड 125 किलोमीटर प्रति घंटे है। कंपनी नए निओ प्लस वेरिएंट को पावरफुल 2.2-लीटर डीजल इंजन के लाने की तैयारी कर रही है।

    केबिन में शामिल किये जा सकते हैं ये फीचर्स

    महिंद्रा बोलेरो निओ प्लस में इटैलियन-थीम वाला 9-सीटर केबिन दिया जा सकता है, जिसमें प्रीमियम फैब्रिक के साथ सीटें, आर्मरेस्ट, रिमोट लॉक, की-लेस एंट्री और एक मल्टीफंक्शनल पावर स्टीयरिंग-व्हील जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। कार में सिल्वर एक्सेंट के साथ एक सेंटर कंसोल, ब्लूटूथ और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 7.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जा सकता है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें ट्विन एयरबैग और क्रैश सेंसर भी दिए जाएंगे।

    इस कीमत पर लॉन्च होगी यह गाड़ी

    भारतीय बाजार में निओ प्लस की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। इसे मौजूदा मॉडल से प्रीमियम रखा जाएगा। वर्तमान में इसकी शुरूआती कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा 27 जून, 2022 को स्कॉर्पियो के फेसलिफ्ट वेरिएंट स्कॉर्पियो-N को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसे मौजूदा मॉडल के साथ ही रिटेन किया जाएगा और क्लासिक नाम से जाना जाएगा। अब कंपनी ने SUV के नए क्लासिक वेरिएंट की भी टेस्टिंग शुरू कर दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी इसे भी अपडेट करने की तैयारी कर रही है। यह मॉडल काफी हद तक S11 ट्रिम जैसा ही दिखता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की कारें
    कार न्यूज

    ताज़ा खबरें

    जूम के बाद ईबे ने की छंटनी की घोषणा, जा सकती है 500 कर्मचारियों की नौकरी ईबे
    भरता बनाम ऑस्ट्रेलिया: पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे कैमरून ग्रीन, कप्तान पैट कमिंस ने दी जानकारी कैमरून ग्रीन
    प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में पहनी सिंगल यूज प्लास्टिक बोतलों से बनी नीली जैकेट नरेंद्र मोदी
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: नागपुर की पिच का कैसा रहेगा मिजाज?  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    ऑटोमोबाइल

    बजट 2023 में ऑटो सेक्टर के लिए हुई ये घोषणाएं, स्क्रैप पॉलिसी पर दिया गया जोर बजट
    बजट 2023 से ऑटो सेक्टर को ये उमीदें, हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं बजट
    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार मारुति सुजुकी

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा XUV300 बनाम नई हुंडई वेन्यू: जानिए कौन सी गाड़ी है आपके लिए बेस्ट   महिंद्रा XUV300
    महिंद्रा XUV400 को पसंद कर रहे लोग, पांच दिनों में बुक हुईं 10,000 यूनिट्स   महिंद्रा XUV400
    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक SUV हुई महंगी, जानिए क्या है इसकी नई कीमत  महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा XUV400 की बुकिंग शुरू, टाटा नेक्सन को टक्कर देने लॉन्च हुई है यह इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा की कारें

    महिंद्रा की कारें

    महिंद्रा बोलेरो निओ का लिमिटेड एडिशन मॉडल हुआ लॉन्च, कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक भारत में हुई लॉन्च, टाटा नेक्सन EV को देगी टक्कर महिंद्रा XUV400
    महिंद्रा स्कार्पियो-N में शामिल हुए पांच नए ट्रिम्स, जानिए इनकी खासियत महिंद्रा स्कॉर्पियो-N
    महिंद्रा थार का 5-डोर वेरिएंट जनवरी 2023 में होगा लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स महिंद्रा एंड महिंद्रा

    कार न्यूज

    लेम्बोर्गिनी उरुस के हाइब्रिड वेरिएंट पर चल रहा काम, जून में हो सकती है लॉन्च लेम्बोर्गिनी
    लेम्बोर्गिनी ने V12 इंजन के साथ पेश की इनवेंसिबल और ऑटेंटिका कारें, जानिए इनकी खासियत लेम्बोर्गिनी
    सिट्रॉन लेकर आ रही नई 7-सीटर MPV, C3 हैचबैक पर होगी आधारित  सिट्रॉन
    नई होंडा इंटेग्रा कूपे कार से उठा पर्दा, सामने आये ये बेहतरीन फीचर्स  होंडा की कारें

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023