NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा ने पेश किया दो दरवाजों वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल, सिंगल चार्ज में चलेगा 100 किलोमीटर
    ऑटो

    महिंद्रा ने पेश किया दो दरवाजों वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल, सिंगल चार्ज में चलेगा 100 किलोमीटर

    महिंद्रा ने पेश किया दो दरवाजों वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल, सिंगल चार्ज में चलेगा 100 किलोमीटर
    लेखन अविनाश
    May 06, 2022, 10:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महिंद्रा ने पेश किया दो दरवाजों वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल, सिंगल चार्ज में चलेगा 100 किलोमीटर
    महिंद्रा ने पेश की अपनी दो दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकिल

    देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपनी दो दरवाजे वाली इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकिल एटम (Mahindra Atom) को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। कंपनी काफी समय से इसकी टेस्टिंग कर रही थी और अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। सबसे पहले इसे ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया था, जहां इसे काफी पसंद किया गया। आइए, जानते हैं इसमें क्या कुछ मिलने वाला है।

    कैसा है इस क्वाड्रिसाइकिल का लुक?

    महिंद्रा के अनुसार, यह देश की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकिल है। इसे मोनोकॉक चेचिस पर बनाया गया है और इस वजह से इसे बॉक्सी लुक मिला है। इसके आकार की बात करें तो एटम की लंबाई 2,728mm, चौड़ाई 1,452mm और ऊंचाई 1,576mm रखी गई है, वहीं इसके व्हीलबेस को 1,885mm का रखा गया है। इसमें डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) के LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

    पॉवरट्रेन के बारे में मिली है ये जानकारी

    जानकारी के अनुसार, क्वाड्रिसाइकिल को कुल चार वेरिएंट- K1, K2, K3, और K4 में लॉन्च किया जा सकता है। जहां पहले वाले दो वेरिएंट में कंपनी 7.4kWh के बैटरी पैक का इस्तेमाल कर सकती है। वहीं, अन्य दो वेरिएंट्स में 11.1kWh के बैटरी पैक दिए जा सकते हैं। कंपनी की मानें तो यह 70 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने और एक बार चार्ज करने पर यह लगभग 100 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम होगी।

    केबिन में दिए गए हैं ये फीचर्स

    महिंद्रा की एटम इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकिल का इंटीरियर साधारण है। इसमें एयर कॉन वेंट्स, नए डिजाइन का डैशबोर्ड, एक फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 12 वोल्ट का सॉकेट और एक गोल आकार के AC वेंट्स के साथ-साथ डैशबोर्ड पर एक रोटेटरी गियर डायल लगाया गया है। कंपनी इसके टॉप वेरिएंट में टचस्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रुमेंटल क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम की भी पेशकश कर सकती है। इसके केबिन में दो दरवाजे और चार लोगों के बैठने की जगह दी गई है।

    क्या होगी इसकी कीमत?

    भारतीय बाजार में महिंद्रा एटम इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकिल की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे 5 लाख के आस-पास लॉन्च किया जाएगा।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा इस समय अपनी EKUV100 पर काम कर रही है। बता दें कि इस कार की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है और इसे साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। इसमें 15.9kWh का बैटरी पैक होगा, जो 54bhp तक की पावर और 120 Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की कारें

    ताज़ा खबरें

    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार जीता खिताब  हॉकी विश्व कप
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की मौत, पुलिसकर्मी ने सीने में मारी थी गोली ओडिशा
    स्वस्थ जीवनशैली के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, मिलेंगे स्वास्थ्यवर्धक लाभ स्वास्थ्य
    दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 100 रन का लक्ष्य, भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट

    इलेक्ट्रिक वाहन

    तीन पहियों वाला iGowise BeiGo X4 इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 150 किलोमीटर  इलेक्ट्रिक स्कूटर
    महिंद्रा XUV400 की बुकिंग शुरू, टाटा नेक्सन को टक्कर देने लॉन्च हुई है यह इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा एंड महिंद्रा
    ऑल-इलेक्ट्रिक पोलस्टार-2 सेडान कार आई सामने, सिंगल चार्ज में चलेगी 635 किलोमीटर   पोलस्टार
    नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की कर रहे हैं तलाश तो इन अपकमिंग मॉडलों पर रखें नजर    इलेक्ट्रिक स्कूटर

    ऑटोमोबाइल

    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार मारुति सुजुकी
    BMW लेकर आ रही है नई 3-सीरीज ग्रैन लिमोसिन कार, 10 जनवरी को होगी लॉन्च BMW कार
    मर्सिडीज-बेंज ने शुरू की अपनी GLB फेसलिफ्ट SUV की टेस्टिंग, अगले साल होगी लॉन्च मर्सिडीज

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा बोलेरो निओ का लिमिटेड एडिशन मॉडल हुआ लॉन्च, कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू  महिंद्रा बोलेरो
    टाटा नेक्सन EV की तुलना में कितनी दमदार है महिंद्रा XUV400? तुलना से समझिये टाटा नेक्सन
    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक भारत में हुई लॉन्च, टाटा नेक्सन EV को देगी टक्कर महिंद्रा XUV400
    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N SUV हुई महंगी, कंपनी ने एक लाख रुपये तक बढ़ाए दाम महिंद्रा स्कॉर्पियो-N

    महिंद्रा की कारें

    महिंद्रा स्कार्पियो-N में शामिल हुए पांच नए ट्रिम्स, जानिए इनकी खासियत महिंद्रा स्कॉर्पियो-N
    महिंद्रा थार का 5-डोर वेरिएंट जनवरी 2023 में होगा लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा M9इलेक्ट्रो जेन3 फॉर्मूला वन रेसिंग कार से उठा पर्दा, जानिए इसकी खासियत इलेक्ट्रिक वाहन
    महिंद्रा लेकर आई डिस्काउंट ऑफर, चुनिंदा गाड़ियों पर दे रही एक लाख रुपये तक की छूट महिंद्रा एंड महिंद्रा

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023