NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक कार का टीजर किया जारी, जुलाई में देगी दस्तक
    अगली खबर
    महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक कार का टीजर किया जारी, जुलाई में देगी दस्तक
    जुलाई में लॉन्च हो सकती है महिंद्रा की इलेक्ट्रिक XUV400

    महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक कार का टीजर किया जारी, जुलाई में देगी दस्तक

    लेखन अविनाश
    Apr 13, 2022
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    महिंद्रा इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी मजबूत दावेदारी के लिए पूरी तरह से तैयार है। फरवरी में आनंद महिंद्रा ने तीन इलेक्ट्रिक गाड़ियों का टीजर जारी किया है। अब कंपनी ने एक और टीजर जारी किया है, जिसमें आने वाली कार के केबिन को देखा जा सकता है।

    रिपोर्ट्स की मानें तो यह XUV400 हो सकती है और इसे जुलाई में लॉन्च किया जाएगा।

    वहीं, महिंद्रा KUV100 और XUV700 के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर भी काम कर रही है।

    डिजाइन

    कैसा होगा कार का लुक?

    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक को 2020 ऑटो एक्सपो में eXUV300 कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया गया था। इसमें LED DRL के साथ सी-आकार की लाइट मिलेंगी जो बोनट पर एक LED पट्टी से जुड़ी हुई है।

    SUV के पूरे बॉडी पर शार्प एंगल्स दिखाई देते हैं। साथ ही इसमें नए व्हील आर्च भी दिए जा सकते हैं।

    बता दें कि यह यूरोप में निर्माता के नए महिंद्रा एडवांस्ड डिजाइन यूरोप (MADE) स्टूडियो में डिजाइन किया जाने वाला पहला मॉडल होगा।

    बैटरी

    दो बैटरी पैक के विकल्प के साथ आएगी कार

    महिंद्रा XUV400 को महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्केलेबल और मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (MESMA) प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है।

    इसमें 350V का बैटरी पावर दिया गया है, जिसमें बाद में एक अधिक शक्तिशाली 380V वर्जन के शामिल किए जाने की भी उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, यह कार दो बैटरी पैक के विकल्प के साथ आएगी।

    बता दें कि यह कंपनी का पहला उत्पाद होगा जिसमें LG केम द्वारा विशेष रूप से भारत के लिए बनाई गई बैटरी सेल होगी।

    टीजर

    टीजर से मिली है ये जानकारी

    इसके केबिन फीचर्स की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक SUV को एक बड़ा केबिन दिया जाएगा जिसमें चार्जिंग पोर्ट को फ्रंट फेस के साइड में प्लेस किया जाएगा। साथ ही इसमें एम्बिएंट लाइटिंग और लेदर सीटें भी मिलेंगी।

    टीजर में XUV700 जितनी बड़ी इंफोटेनमेंट सिस्टम और नए डिजाइन के स्टेयरिंग व्हील्स साफ देखे जा सकते हैं।

    गाड़ी में ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ और कनेक्टेड कार फीचर्स होने के अलावा इस इलेक्ट्रिक SUV को रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलेगा।

    कीमत

    क्या होगी इस कार की कीमत?

    XUV400 की कीमतों के बारे में जानने के लिए लॉन्च होने तक इंतजार करना होगा। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे 13 लाख रुपये के आस-पास लॉन्च किया जाएगा।

    लॉन्च के बाद इसका मुकाबला नेक्सन EV , MG ZS EV और हुंडई कोना EV जैसी गाड़ियों से होगा।

    वहीं, कंपनी एक मिड-साइज SUV भी तैयार कर रही है, जिसके 2024-25 तक लॉन्च होने की उम्मीद है। इसे महिंद्रा XUV500 के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

    XUV500

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    महिंद्रा ने XUV500 को नई XUV700 SUV से रिप्लेस किया है। हालांकि, XUV500 एक मिड-साइज़ SUV के रूप में वापसी करेगी। नया मॉडल लगभग 4.3 मीटर का होगा और इसे हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया जाएगा।

    इसके लिए XUV300 के प्लेटफॉर्म के एक्सटेंडेड वर्जन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन और 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलेगा। जो 163bhp तक की पावर जनरेट करने में सक्षम है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा की कारें

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने मुआवजा राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया कर्नाटक
    कोको गॉफ ने अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता, फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया टेनिस
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस आयुक्त का निलंबन: क्या है IPS अधिकारी के निलंबन की प्रक्रिया? कर्नाटक
    आमिर खान की 91 साल की मां भी बॉलीवुड में आईं, 'सितारे जमीन पर' में एंट्री आमिर खान

    महिंद्रा की कारें

    पसंदीदा कार के लिए करना पड़ेगा इंतजार, इन गाड़ियों पर चल रहा लंबा वेटिंग पीरियड मारुति सुजुकी
    अक्टूबर में इन गाड़ियों की डिमांड है सबसे ज्यादा, जानिए फीचर्स और कीमत ऑटोमोबाइल
    ये हैं भारत की पांच सबसे सुरक्षित कारें, ग्लोबल NCAP टेस्टिंग में मिल चुके पांच स्टार ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा XUV 900 के बारे में सामने आई हैं अब तक ये बातें ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025