
भारत में जल्द आएगी लेम्बोर्गिनी की नई कार हुराकन टेक्निका, मिलेंगी ये खूबियां
क्या है खबर?
लग्जरी कार निर्माता लेम्बोर्गिनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई हुराकन टेक्निका कार लॉन्च करने वाली है।
सेगमेंट में इसे हुराकन RWD और हुराकन STO के बीच रखा गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि इसमें सड़कों पर चलने वाली हुराकन RWD कार और ट्रैक रेस हुराकन STO कार, दोनों की खूबियां हैं।
मिड-इंजन वाली यह टेक्निका लेम्बोर्गिनी हुराकन सुपरकार के अब तक के सबसे पावरफुल वर्जन के तौर पर सामने आई है।
डिजाइन
कैसा है कार का डिजाइन?
डिजाइन में टेक्निका अपने बाकी बेस मॉडल की तुलना में 61mm लंबी है। वहीं, एयरोडायनामिक्स को बेहतर बनाने के लिए कूलिंग में सुधार के साथ एयर कर्टन, एक नया फ्रंट स्प्लिटर और नया बंपर मिलता है।
इसके पीछे की खिड़की भी अन्य हुराकन की तुलना में बड़ी है, जबकि वजन कम करने के लिए कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है।
हुराकन टेक्निका के अंडरबॉडी में एयरोडायनामिक दक्षता में सुधार के लिए नए एयरो डिफ्लेक्टर भी मिलता है।
पावरट्रेन
पावरट्रेन के बारे में मिली है ये जानकारी
पावरट्रेन की बात करें तो लेम्बोर्गिनी ने नए मॉडल में STO मॉडल वाला 631bhp V10 इंजन मिलेगा, जिसमें 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को जोड़ा गया है।
टेक्निका में अलग-अलग कैरेक्टर को सामने लाने के लिए LDVI सिस्टम मिलता है। साथ ही अपडेटेड ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम के साथ इसे खास सस्पेंशन सेट-अप भी दिया गया है।
यह 325 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने और 3.2 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
फीचर्स
कार के केबिन में मिलेंगे ये फीचर्स
अंदर की तरफ लेम्बोर्गिनी हुराकन टेक्निका के लिए एक नया HMI इंटरफेस डिजाइन किया गया है। साथ ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले पैनल के रंगों को कम या ज्यादा कर सकते हैं।
सेंटर टचस्क्रीन को ड्राइवर की आसान पहुंच के हिसाब से बनाया गया है, जिसमें "फन-टू-ड्राइव" चीजों को रखता है।
इन सबके अलावा खरीदारों को लाइटवेट डोर डिजाइन और हार्नेस सीट बेल्ट जैसी सुविधा के साथ कार को चुनने का विकल्प भी दिया जा सकता है।
जानकारी
क्या होगी इसकी कीमत?
लेम्बोर्गिनी ने हुराकन टेक्निका कार की कीमत और उपलब्धता की जानकारी के लिए इंतजार करना होगा। अनुमान है कि इसकी कीमत चार करोड़ रुपये हो सकती है। यह मासेराती MC20 और फेरारी 296 GTB को टक्कर देने में सक्षम है।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
लग्जरी कार निर्माता लेम्बोर्गिनी ने 2028 तक अपनी पूरी रेंज को इलेक्ट्रिक करने का निर्णय लिया है।
इसी क्रम में कंपनी 2023 तक कुछ शानदार कारों को पेश करने वाली है और ये कारें वैश्विक स्तर के साथ-साथ भारत में भी लॉन्च हो सकती हैं।
गौरतलब है कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कंपनी को 2025 तक रेंज के 50 प्रतिशत कारों को इलेक्ट्रिक वाहन (EV) में बदलना भी है।