NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / भारत में लॉन्च हुई लेम्बोर्गिनी हुराकन टेक्निका, 325 किलोमीटर प्रति घंटे है टॉप स्पीड
    अगली खबर
    भारत में लॉन्च हुई लेम्बोर्गिनी हुराकन टेक्निका, 325 किलोमीटर प्रति घंटे है टॉप स्पीड
    लेम्बोर्गिनी की नई कार हुराकन टेक्निका (तस्वीरःलेम्बोर्गिनी)

    भारत में लॉन्च हुई लेम्बोर्गिनी हुराकन टेक्निका, 325 किलोमीटर प्रति घंटे है टॉप स्पीड

    लेखन देवजीत सिंह
    Aug 25, 2022
    05:30 pm

    क्या है खबर?

    लग्जरी कार कंपनी लेम्बोर्गिनी ने भारत में अपनी नई कार हुराकन टेक्निका को लॉन्च कर दिया है। यह हुराकन RWD और STO के बीच कंपनी की नई पेशकश है। इसमें इन दोनों कारों की खूबियां मिलती हैं।

    लेम्बोर्गिनी हुराकन टेक्निका V10 इंजन के साथ लॉन्च हुई है। इस सुपरकार को अब तक के सबसे पावरफुल मॉडल के तौर पर देखा जा रहा है।

    कंपनी का दावा है कि यह मॉडल हुराकन सीरीज में सबसे अधिक ड्राइवर केंद्रित कार है।

    डिजाइन

    कैसा है कार का डिजाइन?

    इटैलियन सुपरकार निर्माता लेम्बोर्गिनी के अनुसार, यह कार सड़कों और रेस ट्रैक दोनों के लिए उपयुक्त है। देश में यह आठ अलग-अलग रंग विकल्पों में उपलब्ध कराई गई है।

    डिजाइन में टेक्निका अपने बाकी मॉडल्स की तुलना में 61mm लंबी है। वहीं, एयरोडायनामिक्स को बेहतर बनाने के लिए नया बंपर दिया गया है।

    इसकी खिड़की को भी मौजूदा हुराकन की तुलना में बड़ा किया गया है। इसका वजन कम रखने के लिए कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है।

    इंजन

    कैसी है इसकी इंजन क्षमता?

    इंजन क्षमता की बात करें तो लेम्बोर्गिनी टेक्निका में STO मॉडल वाला 631bhp की पावर बनाने वाला V10 इंजन ही दिया गया है। इसे सात स्पीड ड्यूअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

    टेक्निका में LDVI सिस्टम और अपडेटेड ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ खास सस्पेंशन सेट-अप दिया गया है।

    इसमें 325 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने की क्षमता है। यह 3.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

    इंटीरियर

    क्या नया मिलेगा टेक्निका के इंटीरियर में?

    लेम्बोर्गिनी हुराकन टेक्निका के इंटीरियर में कंपनी ने कोई बड़े बदलाव नहीं किये हैं। हालांकि इसमें कंपनी का कनेक्टिविटी फीचर लेम्बोर्गिनी कनेक्ट दिया गया है, जो पुराने मॉडल्स में नहीं मिलता है।

    इसे एक नया HMI इंटरफेस डिजाइन भी दिया गया है। साथ ही अब इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले के रंगों को बदलने की सुविधा भी मिलती है।

    इसमें कार्बन फाइबर के इस्तेमाल से इसके दरवाजों को लाइटवेट डिजाइन दिया गया है।

    जानकारी

    क्या है इस सुपरकार की कीमत?

    नई लग्जरी कार लेम्बोर्गिनी हुराकन टेक्निका को भारत में 4.04 करोड़ रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसमें तीन ड्राइव मोड- स्ट्राडा, स्पोर्ट और कोर्सा दिये गए हैं। यह मासेराती MC20 और फेरारी 296 GTB को टक्कर देने में सक्षम है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    लग्जरी कार निर्माता लेम्बोर्गिनी ने 2028 तक अपनी पूरी रेंज को इलेक्ट्रिक करने का निर्णय लिया है।

    इसी क्रम में कंपनी अगले साल तक कुई शानदार कारें पेश करने वाली है। इनमें से कुछ कारें वैश्विक स्तर के साथ-साथ भारत में भी लॉन्च की जाएंगी।

    लेम्बोर्गिनी ने इस साल के ग्रीन स्टार 2022 का पुरस्कार जीता है। पर्यावरणीय स्थिरता पर किए गए निवेशों के लिए इटली में इसे सबसे टिकाऊ कंपनी के रूप में भी मान्यता दी गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लग्जरी कार
    लेम्बोर्गिनी
    कार न्यूज

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा की बिक्री में आया 22 फीसदी का उछाल, जानिए मई में कितनी गाड़ियां बेची  टोयोटा
    'स्क्विड गेम 3' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- नेटफ्लिक्स फिर दिखाएगा मौत का खौफनाक खेल नेटफ्लिक्स
    तेज प्रताप यादव ने RJD से निष्कासन के बाद लालू-राबड़ी के नाम लिखा भावुक संदेश बिहार
    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश

    लग्जरी कार

    कप्तान विराट कोहली के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें विराट कोहली
    बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें रेंज रोवर
    कार की कीमत से महंगे इस म्यूजिक सिस्टम की कीमत सुनकर दंग रह जाएंगे आप प्रीमियम फीचर्स
    फिल्म की सफलता से खुश होकर कमल हासन ने निर्देशक को गिफ्ट की यह शानदार कार गिफ्ट आइडिया

    लेम्बोर्गिनी

    लैंबॉर्गिनी उरुस ने बनाया रिकॉर्ड, बर्फीली सड़क पर 298kmph की रफ्तार से दौड़ी भारत की खबरें
    भारत में लॉन्च हुआ लैंबॉर्गिनी यूरस SUV का ग्रेफाइट कैप्सूल एडिशन, जानिए कार के फीचर्स भारत की खबरें
    भारत में लेम्बोर्गिनी की 300 कारें बिकीं, उरुस SUV की है सबसे ज्यादा डिमांड भारत की खबरें
    लेम्बोर्गिनी उरुस ने हासिल किया बड़ा मुकाम, चार सालों में बिक चुकी है 16,000 यूनिट ऑटोमोबाइल

    कार न्यूज

    जुलाई में वाहनों की बिक्री में गिरावट, पिछले साल की तुलना में 8 प्रतिशत गिरी सेल्स इलेक्ट्रिक वाहन
    नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक लॉन्च से पहले आई सामने, देखिये क्या हैं इसमें बदलाव? महिंद्रा एंड महिंद्रा
    मारुति सुजुकी भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन वजहों से बनी हुई है टॉप कार ब्रांड मारुति सुजुकी
    धांसू फीचर्स के साथ ऑडी ला रही है नई Q3 SUV, दिवाली तक होगी लॉन्च ऑडी कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025