
भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार थी लवबर्ड, 1993 में हुई थी लॉन्च
क्या है खबर?
भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार बढ़ रहा है। लगभग सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर काम कर रहीं हैं।
देश में टाटा मोटर्स, महिंद्रा और हुंडई जैसी कुछ कंपनियां हर महीने अच्छी संख्या में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री कर रही हैं।
हालांकि, काफी कम लोगों को पता है कि भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार लवबर्ड (lovebird) थी और इसे 1993 में लॉन्च किया गया था, लेकिन कम बिक्री के कारण इसका उत्पादन बंद कर दिया गया।
जानकारी
किसने बनाई थी यह कार?
लवबर्ड का निर्माण 1993 में एडी इलेक्ट्रिक (EDDY ELECTRIC) द्वारा किया गया था। वाहन को पहली बार दिल्ली में ऑटो एक्सपो में पेश किया गया।
भारत सरकार द्वारा भी इसे काफी पसंद किया गया और लॉन्च के लिए इसे हरी झंडी मिल गई।
लॉन्च होने के बाद इसे कुछ पुरस्कार भी मिले। हालांकि, ग्राहकों को यह कुछ खास पसंद नहीं आई और अंत में कंपनी को इस इलेक्ट्रिक कार का उत्पादन बंद करना पड़ा।
जानकारी
जापान की कंपनी के साथ साझेदारी में बनी है यह कार
बता दें कि लवबर्ड का निर्माण कंपनी ने जापान की यास्कावा इलेक्ट्रिक MFG कंपनी के मिलकर किया था। इस कार का उत्पादन तमिलनाडु और कोयंबटूर में किया जाता था।
फीचर्स
कार में दिए गए थे ये फीचर्स
यह कार रिवर्स गियर के साथ चार-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आई थी। लवबर्ड एक बार फुल चार्ज होने पर 60 किमी तक चल सकती थी।
इस कार का ग्राहक वर्ग शहर के उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया था। चूंकि तब फास्ट-चार्जिंग तकनीक मौजूद नहीं थी, इसलिए इसमें इस्तेमाल होने वाली बैटरी को पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग 8 घंटे का समय लगता था।
वहीं, फुल चार्ज करने पर यह 60 किलोमीटर चलने में सक्षम थी।
जानकारी
क्यों बंद हुआ इस कार का उत्पादन?
उस समय बिजली की समस्या अधिक थी, ज्यादातर लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर विचार नहीं करते थे और इसलिए ग्राहकों ने इस कार को पेट्रोल और डीजल कारों की तरफ स्वीकार नहीं किया।
दूसरी तरफ, तेल से चलने वाली गाड़ियों के तुलना में यह थोड़ी महंगी थी। यही वजह है कि इस कार की 100 यूनिट्स की भी बिक्री नहीं हो पाई और कुछ समय बाद इस कार का उत्पादन बंद कर दिया गया।
जानकारी
वर्तमान में इलेक्ट्रिक गाड़ियां
वर्तमान में भारत में नेक्सन EV, MG ZS EV और हुंडई कोना जैसी कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां उपलब्ध हैं और तेल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग इन्हे अपना भी रहे हैं। बता दें कि आने वाले कुछ सालों में कई बेहतरीन इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च होंगी।