NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / किआ EV9 का टीजर जारी, 2023 ऑटो एक्सपो में होगी शोकेस
    ऑटो

    किआ EV9 का टीजर जारी, 2023 ऑटो एक्सपो में होगी शोकेस

    किआ EV9 का टीजर जारी, 2023 ऑटो एक्सपो में होगी शोकेस
    लेखन अविनाश
    Jan 08, 2023, 05:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    किआ EV9 का टीजर जारी, 2023 ऑटो एक्सपो में होगी शोकेस
    2023 ऑटो एक्सपो में पेश होगी किआ EV9 (तस्वीर: किआ)

    दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी किआ मोटर्स वर्तमान में इलेक्ट्रिक गाड़ी किआ EV9 पर काम कर रही है। कंपनी इस गाड़ी को भारत में भी लॉन्च करने की योजना बना रही है और इसके कांसेप्ट वेरिएंट को 2023 ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है। किआ ने इस गाड़ी का टीजर वीडियो जारी किया है, जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स की जानकारी मिलती है। आइये इस कार के बारे में जानते हैं।

    कैसा है किआ EV9 का लुक?

    कैसा है किआ EV9 का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो किआ EV9 को बेहद आकर्षक लुक मिला है। इसके विंडशील्ड के नीचे सोलर पैनल के साथ मस्कुलर यू-आकार का बोनट भी दिया गया है। इसमें ऑल-LED लाइटिंग सेटअप और डे टाइम रनिंग लाइट्स के साथ प्रोजेक्ट LED हेडलाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। SUV के बंपर के निचले हिस्से को ब्लैक शेड में फिनिश किया गया है, जबकि एयर डैम को कार्बन फाइबर फिनिश दिया गया है।

    सिंगल चार्ज 483 किलोमीटर चलेगी किआ EV9

    किआ EV9 को इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा और एक बार चार्ज करने पर यह 483 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी। इसमें 350kW का चार्जर मिलेगा। इसकी मदद से यह मात्र 30 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज की जा सकती है। साथ ही आप इसे साधारण चार्जर से घर पर ही चार्ज कर सकेंगे। हालांकि, इसमें आपको छह से आठ घंटे तक लग सकते हैं।

    इन फीचर्स से लैस होगी किआ EV9

    फीचर्स की बात करें तो किआ EV9 इलेक्ट्रिक SUV के केबिन में प्रीमियम फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे स्पोर्टी लुक देता है। इसके अलावा नया डैशबोर्ड डिजाइन, टू-स्पोक, मल्टी-फंक्शन, चौकोर स्टीयरिंग व्हील के साथ एक फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दिया गया है। टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए दो बड़ी फ्रीस्टैंडिंग स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-टोन ब्लैक एंड ब्लू थीम, AC वेंट्स के लिए टच कंट्रोल, ट्रांसमिशन के लिए रोटरी डायल, ड्राइव मोड और फ्रंट आर्म-रेस्ट भी है।

    क्या होगी इसकी कीमत?

    भारतीय बाजार में इस कार की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में EV9 को 60 से 70 लाख रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    किआ मोटर्स भारत में अपनी किआ कार्निवल MPV के 2023 वेरिएंट को लॉन्च करने वाली है। कंपनी सबसे पहले इस कार को 2023 ऑटो एक्सपो में पेश करेगी। इस गाड़ी में सभी यात्रियों के लिए कैप्टन सीटें और 540-लीटर का बूट स्पेस दिया जा सकता है। साथ ही यह 2.2-लीटर डीजल इंजन से लैस होगी। हालांकि, इसके डिजाइन और फीचर्स में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    किआ मोटर्स
    किआ EV9
    इलेक्ट्रिक कार

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: राम चरण की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर हिंदी में उठाए लुत्फ  राम चरण
    जन्मदिन विशेष: सुपरस्टार राम चरण फिटनेस के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान  राम चरण
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जीता खिताब, जानिए कैसा रहा टीम का सफर  मुंबई इंडियंस
    WPL फाइनल: मेग लैनिंग ने 'ऑरेंज कैप' तो हेली मैथ्यूज ने 'पर्पल कैप' पर जमाया कब्जा  विमेंस प्रीमियर लीग

    इलेक्ट्रिक वाहन

    टाटा हैरियर का इलेक्ट्रिक मॉडल जल्द देगा दस्तक, टेस्टिंग के दौरान हुआ स्पॉट  टाटा मोटर्स
    फोर्ड लेकर आ रही नई कैपरी क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक कार, इन फीचर्स से होगी लैस   फोर्ड मोटर्स
    पोल्स्टर-2 इलेक्ट्रिक कार का BST मॉडल आया सामने, जानिए इसकी खासियत   कार सेल
    होंडा एक्टिवा स्मार्ट से लेकर डुकाटी मॉन्स्टर तक, अप्रैल में लॉन्च होंगे ये दोपहिया वाहन  दोपहिया वाहन

    किआ मोटर्स

    हुंडई और किआ ने रिकॉल कीं करीब 6 लाख कारें, जानिए कारण  हुंडई मोटर कंपनी
    किआ EV5 कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार से उठा पर्दा, सामने आये ये फीचर्स किआ इंडिया
    हुंडई वेन्यू N-लाइन के मुकाबले में कहां खड़ी है 2023 किआ सॉनेट? यहां जानिए   हुंडई मोटर कंपनी
    किआ सेल्टोस फेसलिफ्टेड की नई तस्वीरें आई सामने, ये होंगे फीचर    किआ सेल्टोस

    किआ EV9

    किआ EV9 के प्रोडक्शन मॉडल से उठा पर्दा, अगले साल देश में देगी दस्तक किआ मोटर्स
    किआ मोटर्स लेकर आ रही EV9 इलेक्ट्रिक SUV, 2023 ऑटो एक्सपो में होगी पेश किआ मोटर्स
    फ्यूचरिस्टिक लुक और प्रीमियम केबिन के साथ किआ ला रही है EV9 इलेक्ट्रिक SUV इलेक्ट्रिक वाहन

    इलेक्ट्रिक कार

    मर्सिडीज-बेंज G-क्लास SUV को कॉम्पैक्ट अवतार में लाने की तैयारी, जानिए ये हो सकते हैं बदलाव  मर्सिडीज-बेंज
    भारत में 21.70 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत, जानिए कौन-सा राज्य सबसे आगे  इलेक्ट्रिक वाहन
    फोर्ड लेकर आ रही नई एक्सप्लोरर इलेक्ट्रिक SUV, जानिए इसकी खासियत   फोर्ड मोटर्स
    महिंद्रा इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो के विस्तार के लिए जुटाएगी 10,747 करोड़ रुपये महिंद्रा एंड महिंद्रा

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023