Page Loader
किआ कैरेंस पर 17 महीनों का वेटिंग पीरियड, इस साल लॉन्च हुई कारों में सबसे ज्यादा
इस साल लॉन्च हुई कारों में किआ कैरेंस पर है सबसे ज्यादा वेटिंग

किआ कैरेंस पर 17 महीनों का वेटिंग पीरियड, इस साल लॉन्च हुई कारों में सबसे ज्यादा

May 11, 2022
07:05 pm

क्या है खबर?

किया कैरेंस (Kia Carens) एक 7-सीटर किफायती MPV है, जो अपने सेगमेंट में मारुति XL6 (Maruti XL6) को टक्कर देती है। इसकी मांग इतनी अधिक है कि इसके कुछ वेरिएंट्स का वेटिंग पीरियड 17 महीने से ज्यादा का हो गया है। इस साल लॉन्च हुई कारों में यह सबसे ज्यादा है। फरवरी में लॉन्च हुई इस कार को शुरुआती हफ्तों में ही 50,000 से ज्यादा बुकिंग मिली और अप्रैल तक 12,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी थी।

सबसे ज्यादा वेटिंग

महिंद्रा XUV700 पर 20 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड

किआ कैरेंस की कीमत 9.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर 17.70 लाख रुपये तक जाती है। इसके बेस वेरिएंट पर सबसे लंबा वेटिंग पीरियड पर है। किआ कैरेंस के 7-सीटर टॉप डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट पर 39 सप्ताह यानी लगभग नौ महीनों की वेटिंग है। इसी तरह सबसे ज्यादा वेटिंग वाली कारों में महिंद्रा XUV700 है, जो पिछले साल लॉन्च हुई थी। महिंद्रा XUV700 के कुछ वेरिएंट्स पर 20 महीने से भी ज्यादा का वेटिंग पीरियड है।

फीचर्स

किआ कैरेंस में मिलते हैं ये फीचर्स

डिजाइन की बात करें तो इसे सेगमेंट का सबसे लंबा व्हीलबेस दिया गया है। इसका व्हीलबेस 2,780mm है। इसकी लंबाई 4,540mm, चौड़ाई 1,800mm और ऊंचाई 1,700mm है। इस मॉडल में 16-इंच के अलॉय व्हील्स, रैपराउंड LED टेललैंप और ORVM पर इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल भी हैं। केबिन में कनेक्टेड कार तकनीक के साथ 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पांच USB टाइप-C पोर्ट्स, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप, क्रूज कंट्रोल, एंबियंट लाइटिंग, सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एयर प्यूरीफायर जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

इंजन

तीन इंजन विकल्पों के साथ आती है MPV

कैरेंस MPV को 1.4 लीटर टर्बो और 1.5 लीटर के पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर के डीजल पावरट्रेन के साथ पेश किया गया है, जो क्रमशः 140PS, 115PS और 115PS की पावर जनरेट करते हैं। ये तीनों इंजन 242Nm, 144Nm और 250Nm की अधिकतम टॉर्क के साथ 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। इसका पेट्रोल इंजन 16.5 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल इंजन 21.3 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देता है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

कैरेंस MPV को भारत में लोगों ने खूब पसंद किया है। कंपनी अब इसके CNG वेरिएंट पर काम कर रही है। हाल ही में कैरेंस CNG को भारतीय बाजार में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था।