Page Loader
हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 बनाम BMW G310R: जानिए कौन-सी बाइक है आपके लिए बेहतर 
हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 बनाम BMW G310R

हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 बनाम BMW G310R: जानिए कौन-सी बाइक है आपके लिए बेहतर 

लेखन अविनाश
Apr 27, 2023
11:24 am

क्या है खबर?

स्वीडिश दोपहिया वाहन निर्माता हस्कवरना भारत में नई स्वार्टपिलेन 401 की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। दोपहिया वाहन में एक स्टाइलिश डिजाइन, लेटेस्ट फीचर्स और LED लाइटिंग सेटअप दिया गया है। इसमें 373cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। भारतीय बाजार में इस बाइक का मुकाबला BMW की G310 R मॉडल से होगा। आइये बाइक्स की तुलना से समझते हैं कि इनमें से कौन-सी बाइक बेहतर है।

लुक

आकर्षक दिखती है हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401

हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 में एक फ्लैट-टॉप फ्यूल टैंक, एक स्प्लिट-स्टाइल सीट, अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट सिस्टम, एक ऑल-LED लाइटिंग सेटअप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, हाई-सेट हैंडलबार और 17 इंच के स्पोक रिम्स दिए गए हैं। वहीं BMW G310R में एक्सटेंशन के साथ मस्कुलर फ्यूल टैंक, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED हेडलाइट, एक LED टेललैंप, स्टेप-अप सीट और एक साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 17 इंच के कास्ट एल्युमीनियम व्हील जोड़े गए हैं।

जानकारी

BMW G310R में मिलता है अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस 

हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 का ग्राउंड क्लीयरेंस 145mm, सीट की ऊंचाई 835mm और फ्यूल स्टोरेज कैपेसिटी 9.5 लीटर है, वहीं BMW G310R में 11 लीटर फ्यूल स्टोर होता है, इसकी सीट की ऊंचाई 785mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm है।

इंजन

हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 में मिलता है पावरफुल इंजन

हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 में 373cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 43hp की पावर और 37Nm का टार्क जनरेट करने में सक्षम है। दूसरी BMW G310 R में 313cc का फ्यूल-इंजेक्टेड, लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो अधिकतम 33.5hp की पावर और 28Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दोनों बाइक्स के ट्रांसमिशन का ध्यान रखते हुए इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है। इस हिसाब से स्वार्टपिलेन 401 में अधिक पावरफुल इंजन मिलता है।

फीचर्स

दोनों बाइक्स में मिलता है ड्यूल चैनल ABS 

हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 के दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, डुअल-चैनल ABS, सामने की तरफ 43mm इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनो-शॉक यूनिट दिया गया है। इसकी तुलना में BMW G310R के भी दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। साथ ही इसमें डुअल-चैनल ABS, सामने की तरफ 41mm इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे की तरफ प्री-लोड एडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर को शामिल किया है। सस्पेंशन के हिसाब से दोनों बाइक्स बेहद आरामदायक हैं।

कीमत

कौन-सी बाइक है आपके लिए बेहतर? 

भारत में हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 की कीमत लगभग 3 लाख रुपये होने की उम्मीद है, जबकि BMW की G310R को 2.8 लाख रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) देकर खरीदा जा सकता है। भले ही G310 R की कीमत थोड़ी कम है। हालांकि, हमारा वोट अपनी प्रतिद्वंद्वी की तुलना में बेहतर दिखने और अधिक शक्तिशाली इंजन वाली आगामी बाइक हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 को जाता है। इस कीमत पर यह बाइक आपके लिए बेहतर विकल्प है।