Page Loader
हस्कवरना की नई स्वार्टपिलेन 401 की भारतीय सड़कों पर दिखी पहली झलक 
हस्कवरना की नई स्वार्टपिलेन 401 को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दाैरान स्पॉट किया गया है (तस्वीर:हस्कवरना)

हस्कवरना की नई स्वार्टपिलेन 401 की भारतीय सड़कों पर दिखी पहली झलक 

Apr 25, 2023
06:20 pm

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन निर्माता हस्कवरना नेक्स्ट जेनरेशन स्वार्टपिलेन 401 को लाने की तैयारी कर रही है। इसे हाल ही में पहली बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस लेटेस्ट बाइक को बड़े अपडेट के साथ उतारा जा सकता है। इसकी बॉडी में बदलाव के साथ एक एडगियर फ्यूल टैंक सेक्शन, एक बड़ा पिलियन ग्रैब रेल और एक स्प्लिट-टाइप सीट नजर आती है। हालांकि, बाइक आवरण से ढकी होने के कारण रंग का पता नहीं चला है।

ड्युक

ड्यूक से कई समानता लिए होगी नई स्वार्टपिलेन 401 

स्वार्टपिलेन 401 के टेस्ट म्यूल में नई 390 ड्यूक जैसा एक ऑफसेट मोनोशॉक और एक गलविंग स्विंगआर्म दिया गया है। इसी तरह ट्रेलिस फ्रेम और सब-फ्रेम भी ड्यूक से उधार लिया हो सकता है। इस बाइक में स्क्रैम्बलर थीम के अनुरूप ब्लॉक पैटर्न टायर्स के साथ वायर स्पोक व्हील्स और लंबी सीट मिलेगी। इसमें ड्यूक के समान हाई-स्ट्रंग, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है। कंपनी के भारतीय पोर्टफोलियो में स्वार्टपिलेन 250 और हस्कवरना विटपिलेन 250 बाइक्स मौजूद हैं।