जल्द लॉन्च होगा नया स्कूटर एक्टिवा 7G, पोस्टर हुआ जारी
क्या है खबर?
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) एक नया स्कूटर लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अभी 8 जुलाई को ही दोपहिया वाहन निर्माता होंडा ने देश में नई CB300F मोटरसाइकिल लॉन्च की है। अब इसके तुरंत बाद कंपनी ने एक नए स्कूटर का खुलासा कर दिया है।
इसकी जानकारी कंपनी ने एक पोस्टर जारी कर दी है। यह मॉडल दिखने में नई पीढ़ी का होंडा एक्टिवा लगता है।
ट्विटर पोस्ट
होंडा द्वारा जारी किया गया पोस्टर
Raise the bar with style that is unlike any other. Stay tuned! pic.twitter.com/u9RwNWe48F
— Honda 2 Wheelers (@honda2wheelerin) August 9, 2022
मौजूदा स्कूटर
दो साल पहले लॉन्च हुआ था मौजूदा एक्टिवा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया अपकमिंग स्कूटर होंडा एक्टिवा 7G मॉडल हो सकता है। इस स्कूटर का इंतजार बाजार में बड़ी बेसब्री हो रहा है।
यह कंपनी के सबसे प्रतीक्षित मॉडलों में से एक है क्योंकि इसका मौजूदा 6G मॉडल दो साल पहले 2020 में लॉन्च किया गया था।
वर्तमान में देश में यह कंपनी का सबसे अधिक बिकने वाला स्कूटर है। होंडा एक्टिवा 6G के साथ एक्टिवा 125, ग्राजिया 125 और डियो जैसे अन्य स्कूटरों की बिक्री करती है।
अपडेट्स
नए स्कूटर में ये बदलाव होने की है संभावना
नये होंडा एक्टिवा 7G स्कूटर को तीन वेरिएंट में पेश किए जाने की संभावना है, जिनमें की एक साधारण होगा और बाकी स्टैंडर्ड और स्पोर्ट्स वेरिएंट होंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स में यह उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने पहले से आजमाए हुए 110cc फैन कूल्ड चार स्ट्रोक इंजन को बरकरार रखेगी। यह इंजन 7.68bhp की अधिकतम पावर और 8.79Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
हालांकि, इसके LED हेडलाइट्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल को अपडेट मिलना तय है।
जानकारी
कब आने की है उम्मीद?
होंडा ने आगामी स्कूटर की लॉन्च टाइमलाइन बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की है। जारी किये गए पोस्टर से डिजाइन में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। त्योहारी सीजन से पहले इसके लॉन्च होने की उम्मीद है।
एक्टिवा 6G
ऐसा है मौजूदा होंडा एक्टिवा 6G मॉडल
मौजूदा होंडा एक्टिवा 6G में 110cc का इंजन मिलता है, जो 8,000rpm पर 7.68bhp की पावर और 5,500rpm पर 8.84Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
यह स्कूटर 55 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है और इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह 10.55 सकेंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।
एक्टिवा 6G का स्टैंडर्ड वेरिएंट 72,400 रुपये और डीलक्स वेरिएंट 74,400 रुपये की एक्स शोरूम पर उपलब्ध है।
जानकारी
हाल ही में हुआ था होंडा डियो का स्पोर्ट्स मॉडल
हाल ही में होंडा ने अपने डियो स्कूटर का नया मॉडल डियो स्पोर्ट्स भी लॉन्च किया है। यह स्कूटर लिमिटेड एडिशन में उतारा गया है, जो कि दो अलग-अलग रंग विकल्पों (ब्लैक के साथ स्ट्रोंटियम सिल्वर मैटेलिक और ब्लैक के ही साथ स्पोर्ट्स रेड) में उपलब्ध है।
इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या होंडा रेडविंग डीलरशिप के माध्यम से बुक कराया जा सकता है।
इसकी एक्स शोरूम कीमत 68,317 रुपये से और 73,317 रुपये रखी गई है।