Page Loader
होंडा NX500 एडवेंचर बाइक भारत में लॉन्च, जानिए कितनी है इसकी कीमत 
होंडा NX500 एडवेंचर बाइक को भारत में लॉन्च किया गया है (तस्वीर: होंडा)

होंडा NX500 एडवेंचर बाइक भारत में लॉन्च, जानिए कितनी है इसकी कीमत 

Jan 19, 2024
03:58 pm

क्या है खबर?

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी NX500 एडवेंचर बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के लाइनअप में होंडा CB500X की जगह लेगी। होंडा NX500 को 3 रंग विकल्पों- ग्रैंड प्रिक्स रेड, मैट गनपाउडर ब्लैक मेटालिक और पर्ल होराइजन व्हाइट में उपलब्ध होगी। इसे केवल होंडा की बिगविंग डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा और डिलीवरी फरवरी से शुरू होगी। यह कावासाकी वर्सेस 650, रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 और KTM 390 एडवेंचर से मुकाबला करेगी।

खासियत 

इस सुविधाओं से लैस है NX500 

होंडा NX500 को एक स्टील डायमंड-ट्यूब मेनफ्रेम पर तैयार किया गया है, जिसमें ऑल-LED लाइटिंग और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल मिलता है। साथ ही लेटेस्ट बाइक कस्टमाइजेबल 5-इंच की फुल-कलर TFT स्क्रीन और होंडा रोडसिंक के साथ आती है, जो iOS के साथ एंड्रॉयड पर भी उपलब्ध है। यह म्यूजिक/वॉयस कंट्रोल और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा प्रदान करता है। होंडा ने इसमें एक ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी पेश किया है, जिसे होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल नाम दिया है।

पावरट्रेन

होंडा NX500 में मिलता है ऐसा इंजन 

होंडा NX500 में 471cc, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, ट्विन-पैरेलल DOHC इंजन दिया है, जो 46.5bhp की पावर और 43Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। बाइक में सस्पेंशन के लिए सामने अपसाइड-डाउन फोर्क्स और पीछे 5-स्टेज प्रीलोड एडजस्टर के साथ एक प्रो-लिंक मोनोशॉक यूनिट दी है। ब्रेकिंग के लिए ड्यूल-चैनल ABS के साथ सामने ड्यूल-डिस्क और पीछे सिंगल-डिस्क मिलती है। इस दोपहिया वाहन की कीमत 5.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।