Page Loader
हीरो जूम का अपडेटेड मॉडल त्योहारी सीजन में देगा दस्तक, जानिए क्या होगा बदलाव 
नया हीरो जूम त्योहारी सीजन में लॉन्च किया जा सकता है (तस्वीर: हीरो मोटोकॉर्प)

हीरो जूम का अपडेटेड मॉडल त्योहारी सीजन में देगा दस्तक, जानिए क्या होगा बदलाव 

May 14, 2024
09:07 pm

क्या है खबर?

हीरो मोटोकॉर्प हाल ही में अपनी सबसे शक्तिशाली बाइक मावरिक 440 लॉन्च करने के बाद पोर्टफोलियो को अपडेट करने की योजना बना रही है। इसी के तहत वह अपने जनवरी 2023 में लॉन्च हुए जूम स्कूटर को अपडेट करने की तैयारी में है। फीचर्स अपडेट के साथ हीरो जूम को 2 नए रंगों में त्योहारी सीजन में पेश किया जाएगा। वर्तमान में यह 5 रंगों- मैट एब्रैक्स ऑरेंज, पोलस्टार ब्लू, स्पोर्ट रेड, पर्ल सिल्वर व्हाइट और ब्लैक में उपलब्ध है।

फीचर अपडेट 

नए फीचर के साथ आएगा नया जूम स्कूटर 

नए रंगों के अलावा, हीरो जूम में नए फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है, जिसमें की-लेस इग्निशन, रिमोट सीट ओपनिंग के साथ हीरो की i3s स्टॉप-स्टार्ट तकनीक भी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा दोपहिया वाहन में फुल LED लाइटिंग के साथ एक डिजिटल डिस्प्ले भी होगा। स्कूटर के डैश में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर मिलेगा, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट की सुविधा देगा। वर्तमान में यह 3 वेरिएंट्स- LX, VX और ZX में उपलब्ध है।

सेफ्टी फीचर 

सुरक्षा सुविधाओं में किया जा सकता है विस्तार 

जूम स्कूटर मौजूदा मॉडल के समान 110.9cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ आएगा, जो 7,250rpm पर 8.05bhp की पावर और 5,750rpm पर 8.7Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके अलावा आगामी स्कूटर की सुरक्षा सुविधाओं में विस्तार किए जाने की भी उम्मीद है। इसकी वर्तमान में कीमत 71,484 रुपये से शुरू होकर 79,967 रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। अपडेट के साथ इसमें थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह होंडा डियो से मुकाबला करता है।