Loading...
हीरो मोटोकॉर्प लेकर आ रही नई एक्सट्रीम 125R बाइक, 23 जनवरी को होगी लॉन्च 
हीरो लेकर आ रही है नई 125cc बाइक (तस्वीर: पिक्सेल)

हीरो मोटोकॉर्प लेकर आ रही नई एक्सट्रीम 125R बाइक, 23 जनवरी को होगी लॉन्च 

लेखन अविनाश
Jan 14, 2024
01:00 pm

क्या है खबर?

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी 23 जनवरी को अपनी नई 125cc बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है। यह हीरो एक्सट्रीम 125R बाइक होगी। वर्तमान में इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। सेगमेंट में इस बाइक को हीरो ग्लैमर X-टेक से ऊपर रखा जाएगा। इसमें कंपनी अपडेटेड इंजन का भी इस्तेमाल कर सकती है।

डिजाइन

कैसा होगा हीरो एक्सट्रीम 125R?

हीरो एक्सट्रीम 125R एक नेकेड स्पोर्ट्स सेगमेंट की बाइक होगी। इसके टैंक एक्सटेंशन नुकीले नजर आते हैं। इस बाइक में LED हेडलाइट और इंडिकेटर के साथ LCD कंसोल के अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी जा सकती है।

इसके अलावा बाइक निर्माता इसमें मोबाइल को चार्ज करने के लिए इसमें एक USB चार्जर भी जोड़ सकती है। कंपनी इस बाइक में अलॉय व्हील का इस्तेमाल करेगी। इसमें 14-लीटर का फ्यूल-टैंक मिलने की उम्मीद है।

इंजन

हीरो एक्सट्रीम 125R में है 125cc इंजन 

हीरो अपनी एक्सट्रीम बाइक में अपडेटेड 125cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल कर सकती है, जो 7,500rpm पर 10.68bhp की पावर और 6,000rpm पर 10.6Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है।

नई बाइक हीरो के i3S आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम के साथ आएगी। अनुमान है कि यह दोपहिया वाहन एक लीटर पेट्रोल में 60 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगा।

साथ ही यह बाइक करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने में सक्षम होगी।

ADVERTISEMENT

फीचर्स

हीरो एक्सट्रीम 125R में हैं ये फीचर्स 

राइडर की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए आगामी हीरो एक्सट्रीम 125R बाइक में कंबाइन ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ आगे वाले पहिये पर डिस्क ब्रेक और पीछे वाले पहिए पर ड्रम ब्रेक की सुविधा होगी।

इस बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) मिलने की उम्मीद है।

सस्पेंशन का ध्यान रखते हुए इसमें सामने की तरफ टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे स्प्रिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जो आरामदायक राइड प्रदान करेगी।

ADVERTISEMENT

जानकारी

क्या होगी इस बाइक की कीमत? 

भारत में हीरो एक्सट्रीम 125R की कीमत और उपलब्ध्ता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। अनुमान है कि इस बाइक की कीमत करीब 90,000 से 1 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

न्यूजबाइट्स प्लस

न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

हीरो मोटोकॉर्प 23 जनवरी को अपनी मावरिक 440 को भी लॉन्च करने के साथ सब-500cc बाइक सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी कर रही है।

इससे पहले दोपहिया वाहन के टेस्ट म्यूल को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और ताजा तस्वीरों में इसके फीचर्स का पता चलता है।

यह हार्ले डेविडसन की X440 बाइक के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, लेकिन इसकी क्लासिक रोडस्टर प्रोफाइल उससे बिल्कुल अलग है।

ADVERTISEMENT