LOADING...
फेरारी ने भारत में 849 टेस्टारोसा को किया लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत
फेरारी ने 849 टेस्टारोसा को भारत में लॉन्च कर दिया है (तस्वीर: एक्स/@Ryan_Bubear)

फेरारी ने भारत में 849 टेस्टारोसा को किया लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत

Mar 14, 2026
03:10 pm

क्या है खबर?

फेरारी ने भारत में आधिकारिक तौर पर 849 टेस्टारोसा से पर्दा उठा दिया है। यह SF90 स्ट्राडेल की जगह लेगी और कंपनी की सबसे शक्तिशाली फ्लैगशिप सीरीज-प्रोडक्शन मॉडल है। सुपरकार निर्माता का दावा है कि 849 टेस्टारोसा की अधिकतम गति 330 किमी/घंटा है और यह 0-100 किमी/घंटा और 0-200 किमी/घंटा की रफ्तार क्रमशः 2.25 सेकेंड और 6.3 सेकेंड में पकड़ लेती है। इस सुपरकार का मुकाबला लेम्बोर्गिनी रेवुएल्टो से होगा और इसकी डिलीवरी इस साल के अंत तक होगी।

एक्सटीरियर 

ऐसा है सुपरकार का लुक

849 टेस्टारोसा में सामने की ओर काले रंग की पट्टी से जुड़े L-आकार के LED हेडलाइट्स पुराने फेरारी मॉडल्स की याद दिलाते हैं। साइड में छत और A-पिलर्स पर कंट्रास्ट ब्लैक पेंट है और स्पोर्टी लुक वाले अलॉय व्हील्स लगे हैं। सुपरकार में पीछे की ओर ट्विन-टेल डिजाइन और एक्टिव एयरो पैनल है, जो 100 किलोग्राम तक का डाउनफोर्स प्रदान करता है। साथ ही इसमें ऊंचाई पर लगे ड्यूल एग्जॉस्ट और एक बड़ा डिफ्यूजर भी है।

इंटीरियर 

केबिन में मिलते हैं ये फीचर 

इंटीरियर की बात करें तो 849 टेस्टारोसा में एक बड़ा 16-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है, जो वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ इंफोटेनमेंट फंक्शन को एकीकृत करता है। एक ऊंचा सेंटर कंसोल सीटों को विभाजित करता है, जिसमें गियर लीवर भी स्थित है। इसके अलावा, फेरारी ने स्टीयरिंग व्हील पर हैप्टिक कंट्रोल को हटाकर फिजिकल नॉब्स को वापस लाया है। इसमें 7-स्पीकर ऑडियो सिस्टम भी है, और यात्री को एक पतला 9-इंच का डिस्प्ले भी मिलता है।

Advertisement

पावरट्रेन 

शक्तिशाली है 849 टेस्टारोसा का इंजन 

849 टेस्टारोसा में प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम लगा है, जिसमें 4.0-लीटर का ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन और 3 इलेक्ट्रिक मोटर शामिल हैं। इनमें से 2 मोटर आगे के एक्सल पर लगी हैं, जबकि तीसरी मोटर इंजन और गियरबॉक्स के बीच में स्थित है। V8 इंजन अकेले ही 830hp का पावर देता है, जबकि कुल पावर आउटपुट 1,050hp है। इसमें 7.45kWh बैटरी 25 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इसकी शुरुआती कीमत 10.37 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Advertisement