Page Loader
BMW X4 M40i भारत में हुई लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत
BMW ने X4 M40i को भारत में लॉन्च कर दिया है (तस्वीर: BMW)

BMW X4 M40i भारत में हुई लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत

Oct 26, 2023
01:10 pm

क्या है खबर?

लग्जरी कार निर्माता BMW भारत में अपनी X4 SUV का पहला M परफॉर्मेंस वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी ने BMW X4 M40i के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। इस गाड़ी को कंप्लीट बिल्ट यूनिट (CBU) रूट के माध्यम से बेचा जाएगा, जो भारत में सीमित संख्या में उपलब्ध होगी। डिजाइन की मामले में यह अन्य मॉडलों की तुलना में अलग किडनी ग्रिल के साथ पेश की गई है, जो इसके फ्रंट लुक को आकर्षक बनाता है।

फीचर 

ऐसे हैं X4 M40i के फीचर  

नई X4 M40i में ब्लैक-आउट ग्रिल, ट्विन L-आकार के LED DRLs के साथ LED हेडलैंप, चमकदार ब्लैक स्किड प्लेट और ORVMs और LED टेललाइट्स दी गई है। लेटेस्ट कार के केबिन के अंदर, नई स्पोर्ट्स सीट्स के साथ अपहोल्स्ट्री को अपडेट किया गया है। इसके साथ ही 12.3-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, तीन-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, गाड़ी में 20‑इंच M अलॉय व्हील के साथ M स्पोर्ट बैजिंग भी मिलती है।

कीमत 

BMW X4 M40i की कीमत: 96.20 लाख रुपये

BMW X4 M40i को 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है, जो 382bhp की पावर और 500Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसे ट्रांसमिशन के लिए स्पोर्ट और मैनुअल शिफ्ट मोड और स्टीयरिंग व्हील-माउंटेड पैडल शिफ्टर्स के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबाॅक्स के साथ जोड़ा गया। यह मॉडल 4.9 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है और 250 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ने में सक्षम है। गाड़ी की कीमत 96.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।