NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / देश में बढ़ी BMW की मांग, पिछले साल की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री
    ऑटो

    देश में बढ़ी BMW की मांग, पिछले साल की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री

    देश में बढ़ी BMW की मांग, पिछले साल की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री
    लेखन सोनाली सिंह
    Jan 05, 2022, 01:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    देश में बढ़ी BMW की मांग, पिछले साल की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री
    2021 में BMW ने की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री

    लग्जरी कार निर्माता BMW ग्रुप इंडिया ने साल 2021 में शानदार बिक्री की है। कोरोना महामारी से हुए लॉकडाउन और सेमीकंडक्टरों की हुई कमी के बावजूद कंपनी ने एक दशक में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। पिछले साल BMW कारों की कुल 8,876 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस तरह सालाना आधार पर 35.19 प्रतिशत की बढ़त करते हुए BMW इंडिया ने एक दशक की सबसे ज्यादा बढ़त हासिल की है।

    किस सेगमेंट में बिके कितने यूनिट्स?

    BMW इंडिया ने साल 2021 में कुल 8,876 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें 8,263 यूनिट्स BMW कारों की और मिनी कारों की 640 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके अलावा 5,191 मोटरसाइकिलों की बिक्री भी दर्ज की गई। कंपनी के मुताबिक, BMW इंडिया को स्थानीय रूप से निर्मित SUVs से 40 प्रतिशत से अधिक का बिक्री योगदान मिला है। नए मॉडल जैसे BMW M340i एक्सड्राइव, BMW X7 और BMW 3 सीरीज ग्रैन लिमोसिन की बीते साल काफी मांग देखी गई।

    कंपनी ने कही यह बात

    BMW ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा, "BMW ग्रुप इंडिया अपने सभी तीन ब्रांडों- BMW, मिनी और BMW मोटरराड के साथ मजबूत बना हुआ है। व्यावसायिक प्रक्रियाओं और योजना ने सुनिश्चित किया कि हम बाजार में होने वाली अनिश्चिताओं से आगे निकल गए। भारतीय ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से डिजाइन किए गए पोर्टफोलियो और ग्राहक सेवा ने काफी बढ़ावा दिया है और कई नए ग्राहकों को हमारे साथ जोड़ा है।"

    तीनों सेगमेंट में मिली जबरदस्त बढ़त

    साल 2021 में BMW के तीनों सेगमेंट को बढ़त मिली है। BMW कार्स ने 2021 में 8,236 कारों की बिक्री की, जो 2020 के 6,092 यूनिट्स के मुकाबले 35.19 प्रतिशत ज्यादा है। दूसरी तरफ BMW मिनी ने 2020 में 512 यूनिट्स की बिक्री की, जो 25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 640 यूनिट्स रही। वहीं, कंपनी ने मोटरसाइकिल सेगमेंट में 102.54 प्रतिशत की शानदार बढ़त के साथ साल 2021 में 5,191 यूनिट्स की बिक्री की।

    BMW मोटरसाइकिलों की भी हुई अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री

    साल 2021 BMW मोटरसाइकिलों के लिए भी अच्छा रहा। BMW मोटरराड इंडिया ने एक प्रीमियम मोटरसाइकिल निर्माता के रूप में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की। 2020 की तुलना में BMW मोटरराड ने 102.5 प्रतिशत की शानदार बढ़त दर्ज की है। अकेले BMW G310 R और BMW G310 GS ने मिलकर बिक्री में 90 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी हासिल की। वहीं, पिछली तिमाही में लॉन्च किया गया BMW C 400 GT स्कूटर भी काफी मांग में था।

    मार्च में आ रही BMW की नई कार

    BMW अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक मिनी 3-डोर कूपर SE को भी जल्द पेश करने वाली है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि कूपर SE को भारत में मार्च, 2022 में लॉन्च किया जाएगा। नई कार बेस मॉडल मिनी कॉपर का इलेक्ट्रिक वर्जन है। जानकारी के लिए बता दें कि कूपर SE की बुकिंग एक लाख रुपये के साथ अक्टूबर में शुरू की गई थी और भारत के लिए निर्धारित सभी 30 यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    BMW कार
    ऑटोमोबाइल
    मिनी कूपर
    सेल्स रिपोर्ट

    BMW कार

    नई BMW Z4 रोडस्टर शानदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 89.30 लाख रुपये  लग्जरी कार
    नई BMW 5-सीरीज लग्जरी सेडान से उठा पर्दा, जानिए कब होगी भारत में लॉन्च  लग्जरी कार
    BMW Z4 टूरिंग कूपे कॉन्सेप्ट कार से उठा पर्दा, जानिए क्या कुछ मिलेगा   ऑटोमोबाइल
    विमानों के इंजन बनाने वाली BMW कैसे बनाने लगी लग्जरी गाड़ियां? जानिए कंपनी का इतिहास   ऑटोमोबाइल

    ऑटोमोबाइल

    छोटी गाड़ियां देती हैं अधिक माइलेज जैसे मिथकों को क्या आप भी मानते हैं सच? कार गाइड
    मारुति सुजुकी इग्निस ने ग्राहकों को किया आकर्षित, बिक्री का आंकड़ा 2 लाख के पार  मारुति सुजुकी
    फोर्ड मोटर्स: जानिए मस्टैंग और एंडेवर जैसी बेहतरीन गाड़ियां बनाने वाली इस कंपनी का इतिहास   फोर्ड मोटर्स
    टाटा पंच इलेक्ट्रिक के प्रोडक्शन मॉडल की तस्वीरें हुईं लीक, जानिए कैसी दिखेगी यह गाड़ी   टाटा मोटर्स

    मिनी कूपर

    अपकमिंग मिनी कूपर अपने मौजूदा मॉडल से कितनी बेहतर होगी? आइए जानते हैं  ऑटोमोबाइल
    नई मिनी कूपर की ताजा तस्वीरें आई सामने, जानिए क्या होगी खासियत  लॉस एंजिल्स
    मिनी कूपर SE कन्वर्टिबल कार का लिमिटेड एडिशन मॉडल आया सामने, जानिए इसकी खासियत   इलेक्ट्रिक वाहन
    मिनी की कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार ऐसमैन से उठा पर्दा, जल्द शुरू होगा उत्पादन इलेक्ट्रिक वाहन

    सेल्स रिपोर्ट

    देश में घट रही डीजल कारों की मांग, घटती रीसेल कीमत बड़ी वजह मारुति सुजुकी
    अप्रैल में यात्री वाहनों की बिक्री में आई गिरावट, 2.82 यूनिट्स बिकी  ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा ने अप्रैल में SUV की बेची 34,694 यूनिट्स, 57 फीसदी बढ़ी बिक्री  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    बजाज ने अप्रैल की बिक्री में दर्ज की जबरदस्त सफलता, बेची 2.13 लाख यूनिट्स  बजाज

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023