NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा XUV700 की डिलीवरी के लिए करना पड़ सकता है लगभग दो साल तक इंतजार
    अगली खबर
    महिंद्रा XUV700 की डिलीवरी के लिए करना पड़ सकता है लगभग दो साल तक इंतजार
    महिंद्रा XUV700 पर चल रहा 22 महीने का वेटिंग पीरियड

    महिंद्रा XUV700 की डिलीवरी के लिए करना पड़ सकता है लगभग दो साल तक इंतजार

    लेखन अविनाश
    Jun 28, 2022
    02:33 pm

    क्या है खबर?

    अभी कुछ दिन पहले ही महिंद्रा ने जानकारी दी थी कि कंपनी को XUV700 की 70,000 यूनिट्स की बुकिंग मिल चुकी है। सेमीकंडक्टर की कमी के बाद भी कंपनी इस कार की हजारों यूनिट्स की डिलीवरी हर महीने कर रही है।

    अब खबर आ रही है कि इसकी बढ़ती मांग के कारण SUV के लिए आपको लगभग दो साल तक इंतजार करना पड़ सकता है।

    बता दें कि महिंद्रा XUV700 की बुकिंग पिछले साल अक्टूबर से शुरू हुई थी।

    डिजाइन

    कैसा है इस गाड़ी का लुक?

    महिंद्रा XUV700 के डिजाइन की बात करें तो इसमें काफी कुछ नया देखने को मिलता है, जैसे- नया ग्रिल डिजाइन, बड़े C-आकार के DRL के साथ नई हेडलाइट्स जो बंपर तक आती हैं, बड़े टेल-लाइट्स और ट्विन फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स। साथ ही इसमें स्मार्ट डोर हैंडल्स भी हैं।

    इसके अलावा इसमें नया लोगो भी पेश किया है जो विशेष रूप से कंपनी की SUV रेंज को दिया गया है।

    XUV700 चार वेरिएंट्स- MX3, AX3, AX5 और AX7 में आती है।

    इंजन

    डीजल और पेट्रोल इंजन के विकल्प में आती है कार

    XUV700 में डीजल और पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते है। डीजल मॉडल में 2.0 लीटर वाला 4-सिलिंडर m-हॉक इंजन को जोड़ा गया है, जो 185hp की पावर और 420Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ यह 450Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    दूसरा इसमें 2.0 लीटर का 4-सिलिंडर वाला टर्बो-इंजन दिया गया है, जो 200hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों यूनिट्स को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया गया है।

    फीचर्स

    केबिन में मिलते हैं ये फीचर्स

    XUV700 के केबिन की बात करें तो डैशबोर्ड पर 10.25-इंच का डुअल स्क्रीन लेआउट नजर आता है, जिसमें पहला इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए है।

    फीचर्स के रूप में डुअल-जोंन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री और एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक हैं। वहीं लग्जरी फीचर्स के लिए सोनी का 12 स्पीकर वाला 3D सराउंड साउंड सेटअप, स्काईरुफ और हैंड्सफ्री कमांड इंटीग्रेशन के लिए एलेक्सा वॉयस AI को शामिल किया गया है।

    जानकारी

    क्या है इसकी कीमत?

    भारतीय बाजार में महिंद्रा XUV700 के बेस मॉडल की कीमत 13.18 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 24.58 लाख रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    महिंद्रा की XUV700 को दुनियाभर की कारों का क्रैश टेस्ट करने वाली एजेंसी ग्लोबल NCAP द्वारा 'सेफर चॉइस' अवॉर्ड दिया गया है।

    ग्लोबल NCAP ने इस कार की टेस्टिंग पिछले साल नवंबर में की थी, तब इसे व्यस्क श्रेणी में पूरे पांच स्टार और बच्चों के लिए सुरक्षा श्रेणी में चार स्टार प्राप्त हुए थे।

    इन दोनों श्रेणी के अंकों को मिलाकर इस कार ने अधिकतम 66 अंकों में से कुल 57.69 अंक हासिल किए, जो सबसे अधिक हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की कारें
    कार न्यूज
    महिंद्रा XUV700

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    अगर खरीदनी है 6/7-सीटर कार तो आने वाली इन नई गाड़ियों पर करें विचार ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा लाने वाली है नई XUV300, भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा ने रखा NFT क्षेत्र में कदम, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय ऑटो OEM ऑटोमोबाइल
    भारत में अपना मेटावर्स 'टेक-M-वर्स' तैयार कर रही है टेक महिंद्रा, जानें इसके बारे में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी

    महिंद्रा की कारें

    जनवरी में महिंद्रा दे रही आकर्षक छूट, मिल सकता 81,500 रुपये तक का लाभ ऑटोमोबाइल
    ड्यूल एयरबैग के साथ लॉन्च हुई नई महिंद्रा बोलेरो, जानिए इसके बारे में ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा eXUV300 का लॉन्चिंग टाइम आया सामने, EV सेगमेंट में कई और पेशकश की तैयारी इलेक्ट्रिक वाहन
    महिंद्रा ला रही 3 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां, टीजर हुआ जारी इलेक्ट्रिक वाहन

    कार न्यूज

    लॉन्च से पहले सामने आई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के केबिन की जानकारी, जानिए क्या कुछ मिलेगा नया महिंद्रा एंड महिंद्रा
    जुलाई में दस्तक देगी नई ऑडी A8, इन फीचर्स से होगी लैस ऑडी कार
    बिना सनरूफ के साथ लॉन्च हुआ स्कोडा कुशाक एक्टिव NSR वेरिएंट स्कोडा कार
    20 लाख रुपये तक में चाहिए बड़ी सनरूफ वाली कारें? ये हैं विकल्प कार गाइड

    महिंद्रा XUV700

    टेस्टिंग के दौरान दिखी नई महिंद्रा XUV700, मिलेंगे ये फीचर्स भारत की खबरें
    महिंद्रा XUV700 में मिलेगा नई तरह का सेफ्टी अलर्ट मोड, टीजर जारी ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा XUV700 में मिलेंगे स्मार्ट डोर हैंडल्स, कंपनी ने जारी किया टीजर भारत की खबरें
    स्मार्ट फिल्टर टेक्नॉलॉजी फीचर के साथ लॉन्च होगी XUV700 ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025