Page Loader
2024 हस्कवरना स्वार्टपिलेन 250 भारत में हो सकती है लॉन्च, इन फीचर्स के साथ आएगी
2024 हस्कवरना स्वार्टपिलेन 250 को भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की संभावना है (तस्वीर: हस्कवरना)

2024 हस्कवरना स्वार्टपिलेन 250 भारत में हो सकती है लॉन्च, इन फीचर्स के साथ आएगी

Feb 26, 2024
05:37 pm

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन निर्माता हस्कवरना ने भारतीय बाजार में अपनी 2024 स्वार्टपिलेन 250 बाइक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। टाइप अप्रूवल दस्तावेजों से पता चलता है कि मोटरसाइकिल को देश के लिए तैयार कर लिया गया है। विटपिलेन 250 की तुलना में इस बाइक में गहरे रंग का बॉडीवर्क, लंबा हैंडलबार और अधिक ब्लॉक वाले टायर हैं। हालांकि, हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 के विपरीत इस दोपहिया वाहन में स्पोक व्हील की बजाय ट्यूबलेस टायरों के साथ अलॉय व्हील पर चलेगी।

डिजाइन 

ऐसे होंगे नई स्वार्टपिलेन 250 के फीचर 

2024 स्वार्टपिलेन 250 बाइक का डिजाइन काफी हद तक स्वार्टपिलेन 401 के समान है। हालांकि, इसमें बड़ी बाइक की तुलना में कलर TFT यूनिट के बजाय LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल की सुविधा होगी। इसके अलावा लेटेस्ट बाइक में गोल LED हेडलाइट के ऊपर एक छोटा वाइजर, फ्लैट-टॉप मस्कुलर फ्यूल टैंक और सिंगल-पीस सीट दी गई है। साथ ही दोपहिया वाहन में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, राइड-बाय-वायर सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्विकशिफ्टर, सुपरमोटो मोड और टाइप-C चार्जिंग पोर्ट से लैस है।

पावरट्रेन 

ऐसा होगा बाइक का पावरट्रेन 

नई हस्कवरना स्वार्टपिलेन 250 बाइक KTM ड्यूक 250 पर आधारित है। इसमें 249cc, लिक्विड-कूल्ड, SOHC इंजन मिलेगा, जो 9,000rpm पर 31bhp की पावर और 7,250rpm पर 25Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसे ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो मानक के रूप में एक असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ आता है। इस दोपहिया वाहन की भारतीय बाजार में कीमत 2.3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास रहने की उम्मीद है।