Page Loader
2024 हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 और स्वार्टपिलेन 250 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
2024 हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 देश में हुई लॉन्च (तस्वीर: हस्कवरना)

2024 हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 और स्वार्टपिलेन 250 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

लेखन अविनाश
Jan 17, 2024
10:29 am

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन निर्माता हस्कवरना ने भारतीय बाजार में अपनी 2 नई बाइक्स स्वार्टपिलेन 401 और स्वार्टपिलेन 250 बाइक लॉन्च कर दी है। ये दोनों ही एक स्क्रैम्ब्लर बाइक्स हैं, जिन्हें प्रीमियम लुक मिला है। स्वार्टपिलेन 401 में 398.6cc और स्वार्टपिलेन 250 में 249.07cc का इंजन दिया गया है। देश में इन दोनों बाइक्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही इनकी डिलीवरी शुरू की जाएगी। आइये इनके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

#1

हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401

डिजाइन की बात करें तो हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 में एक गोल LED हेडलाइट के ऊपर एक छोटा वाइजर, फ्लैट-टॉप मस्कुलर फ्यूल टैंक और एक सिंगल-पीस सीट दी गई है। साथ ही इसमें अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट सिस्टम, एक ऑल-LED लाइटिंग सेटअप, ब्लूटूथ को सपोर्ट करने वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और हाई-सेट हैंडलबार दिया गया है। इस बाइक में ऑप्शनल स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला एक 5-इंच का TFT डिस्प्ले और एक टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।

फीचर्स

हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 के फीचर्स

नई KTM ड्यूक 390 की तरह स्वार्टपिलेन में भी 399cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो करीब 45bhp की पावर और 39Nm टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। सस्पेंशन के लिए इस बाइक में USD फ्रंट फोर्क्स और रियर में ऑफसेट मोनोशॉक यूनिट होगी। इसमें ड्यूल-चैनल ABS के साथ दोनों सिरों पर डिस्क दिए हैं, जबकि ऑफ-रोड के लिए ब्लॉक पैटर्न टायर होंगे।

#2

हस्कवरना स्वार्टपिलेन 250

लुक के मामले में हस्कवरना स्वार्टपिलेन 250 बाइक स्वार्टपिलेन 401 के जैसी ही है। इस बाइक को बी स्क्रैम्ब्लर लुक मिला है। स्वार्टपिलेन 250 बाइक में गोल LED हेडलाइट के ऊपर एक छोटा वाइजर, फ्लैट-टॉप मस्कुलर फ्यूल टैंक और एक सिंगल-पीस सीट दी गई है। बता दें कि इस बाइक में ऑप्शनल स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला एक 5-इंच का TFT डिस्प्ले और एक टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।

फीचर्स

हस्कवरना स्वार्टपिलेन 250 के फीचर्स 

लेटेस्ट बाइक हस्कवरना स्वार्टपिलेन 250 में 249.07cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 9,500rpm पर 30.57bhp की पावर और 7,500rpm पर 25Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इस बाइक को स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर बनाया गया है। इसमें सामने USD फ्रंट फोर्क्स और पीछे प्रीलोड मोनोशॉक यूनिट की सुविधा है। इस बाइक के दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक की सुविधा है।

जानकारी

क्या ही इन दोनों बाइक्स की कीमत? 

भारतीय बाजार में नई हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 को 2.92 लाख रुपये और स्वार्टपिलेन 250 बाइक को 2.19 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है। इन दोनों बाइक्स पर 5 साल की वारंटी है।