अमेरिका ने यूक्रेन को नहीं दी रूसी हमलों की जानकारी, दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा
रूस के साथ डीजल समझौता होने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख यूक्रेन के प्रति बदल रहा है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने आरोप लगाया है कि रविवार रात रूसी मिसाइलों ने कीव के बिजलीघरों पर हमला किया, लेकिन इस हमले से पहले अमेरिका ने उन्हें कोई चेतावनी नहीं दी थी।
इसको लेकर दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि उन्हें बाद में हुए एक हमले की चेतावनी केवल सुबह 3 बजे मिली थी।
बता दें कि ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कहा था कि पुतिन से बात करना आसान है, लेकिन जेलेंस्की से नहीं।
ट्रंप ने रूस पर से प्रतिबंध हटाए, जेलेंस्की परेशान
जेलेंस्की की नाराजगी इस बात से और बढ़ गई है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर लगे कई बड़े प्रतिबंध हटा दिए हैं। ट्रंप ने यह कदम शांति वार्ता की उम्मीद में उठाया था, लेकिन कीव को यह फैसला रास नहीं आ रहा।
जेलेंस्की ने कहा कि एक बार फिर हमारे साझेदारों की तरफ से कोई चेतावनी नहीं थी और हालात बदतर होते जा रहे हैं।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी माना कि शुरुआती चेतावनी प्रणाली में कुछ समस्याएं हो सकती हैं और वे इनकी जांच कर रहे हैं।
हथियारों की सप्लाई में देरी और स्टारलिंक जैसी सेवाएं भी चिंता का विषय बन गई हैं, जिससे यूक्रेन की रक्षा क्षमता पर और दबाव पड़ रहा है।