Loading...
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से 3,900 विस्फोटक सामग्री विक्रेता हटाए, जानिए क्या है मामला
CCPA ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर विस्फोटक सामग्री बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की है

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से 3,900 विस्फोटक सामग्री विक्रेता हटाए, जानिए क्या है मामला

Oct 19, 2026
08:35 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिकने वाली विस्फोटक सामग्री पर सख्त कार्रवाई की है। अमोनियम नाइट्रेट और अन्य विस्फोटक पदार्थों को अवैध रूप से बेचने के आरोप में 7 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से लगभग 3,900 विक्रेताओं को हटा दिया गया है। नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा, इनमें से कुछ प्लेटफॉर्म पर जुर्माना भी लगाया गया है।

कंपनियां 

इन कंपनियों के खिलाफ हुई कार्रवाई

नियामक की कार्रवाई में इंडियामार्ट, ट्रेडइंडिया, डायल4ट्रेड, जस्टडायल, सिग्मा-एल्ड्रिच इंडिया, एक्सपोर्टर्स इंडिया और आईबाय केमिकल्स शामिल हैं।

सोमवार को जारी एक बयान में, नियामक ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य उपभोक्ता सुरक्षा, सार्वजनिक सुरक्षा और जिम्मेदार ई-कॉमर्स तौर-तरीकों को मजबूत करना है।

7 प्लेटफॉर्म्स पर कई विक्रेता अमोनियम नाइट्रेट, गनपाउडर, पिकरिक एसिड और पेंटाएरिथ्रिटोल टेट्रानिट्रेट (PETN) सहित विस्फोटक पदार्थों को अवैध रूप से बेचते पाए गए। इसके बाद 3,940 विक्रेताओं को इनकी सूची से हटा दिया गया।

जुर्माना 

इन कंपनियों पर लगाया जुर्माना 

प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में नियामक ने बताया कि उसने अब तक 2 प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ 3 मामलों में अंतिम आदेश पारित कर दिए हैं।

अमोनियम नाइट्रेट बेचने के लिए डायल4ट्रेड पर, अमोनियम नाइट्रेट और PETN बेचने के लिए एक्सपोर्टर्सइंडिया पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

इसके अलावा, पिक्रिक एसिड बेचने के लिए एक्सपोर्टर्सइंडिया पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, वहीं सिग्मा-एल्ड्रिच केमिकल्स की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENT