Loading...
दूसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका को लगे शुरुआती झटके, ऐसा रहा दूसरा दिन 
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया (फाइल तस्वीर)

दूसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका को लगे शुरुआती झटके, ऐसा रहा दूसरा दिन 

Oct 19, 2026
10:04 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भी बारिश का खलल रहा। सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम पहले 2 सत्र का खेल ही नहीं हो पाया। आखिरी सत्र में दक्षिण अफ्रीका ने अपने 3 विकेट खोए। दिन का खेल खत्म होने तक टीम का स्कोर 97/5 का रहा। तेम्बा बावुमा (41*) और वियान मूल्डर (2*) क्रीज पर मौजूद थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट बोलैंड ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए।

लेखा-जोखा

दूसरे दिन का लेखा-जोखा 

पहले दिन 12.2 ओवर का ही खेल हो पाया था। 20 रन पर दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट गंवाए थे।

दूसरे दिन मार्केस एकरमैन सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें बोलैंड ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद डेविड बेडिंघम अपना खाता भी नहीं खोल पाए और बोलैंड ने ही उन्हें पवेलियन भेज दिया।

मैथ्यू ब्रीट्जके भी कुछ खास नहीं कर पाए और 4 रन बनाकर आउट हुए।

रिकेल्टन को शुरुआत अच्छी मिली, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

गेंदबाजी

ऐसी रही बोलैंड की घातक गेंदबाजी 

बोलैंड ने 14 ओवर गेंदबाजी की और 5 मेडन के साथ 31 रन देकर 4 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 2.20 की रही।

वहीं, मिचेल स्टार्क ने 10 ओवर में 2 मेडन के साथ 27 रन देकर एक विकेट लिया। जोश हेजलवुड दूसरे दिन एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं कर पाए। वह अच्छा महसूस नहीं कर पा रहे थे, इसलिए मैदान पर भी नहीं उतरे।

बोलैंड के टेस्ट करियर का ये तीसरा 4 विकेट हॉल रहा।

ADVERTISEMENT

जानकारी

बावुमा ने खेली अच्छी पारी 

बावुमा ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने 108 गेंदों का सामना किया और 41* रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके और एक छक्का निकला। रिकेल्टन के साथ इस खिलाड़ी ने 109 गेंदों में 52 रन की साझेदारी निभाई।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

बोलैंड छा गए 

ADVERTISEMENT