यूक्रेन रूसी मिसाइलों से बचने के लिए तैनात करेगा फ्रांस का अभेद्य कवच 'फ्रेया'
रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर रहे यूक्रेन को इस साल के आखिर तक फ्रांस में बना फ्रेया मिसाइल डिफेंस सिस्टम मिल जाएगा, जिसे वह मिसाइल हमलों से बचाने के लिए तैनात करेगा।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की बैठक के बाद यह ऐलान किया गया है।
इस कदम का मकसद यूक्रेन के ऊर्जा ग्रिड और आम नागरिकों वाले इलाकों को रूस के लगातार हमलों से बचाना है।
बता दें कि यूरोपीय देश यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध को रोकने के लिए कई प्रयास कर चुके हैं, जिसमें रूस पर प्रतिबंध भी शामिल है।
फ्रांस यूक्रेन के साथ उत्पादन लाइसेंस साझा करेगा
यह साझेदारी एक कदम और आगे बढ़ रही है। फ्रांस यूक्रेन के साथ उत्पादन लाइसेंस भी साझा कर रहा है। इससे यूक्रेन अपने देश में ज्यादा सैन्य उपकरण बना पाएगा, जिससे देरी कम होगी और बाहरी निर्भरता भी घटेगी।
इसके अलावा, फ्रांस यूक्रेन के युद्धक विमानों को भी अतिरिक्त मदद दे रहा है। यह दिखाता है कि जब तक यूक्रेन अपना बचाव करता रहेगा, दोनों देश लंबे समय तक एक-दूसरे का साथ देंगे।
इससे पहले अमेरिका ने यूक्रेन को कई घातक मिसाइल देने की बात कही थी।