Loading...
विवेक ओबेरॉय को मिली थीं अंडरवर्ल्ड से धमकियां, सालों बाद खोले राज
विवेक ओबेरॉय ने याद किया मुश्किल दौर

विवेक ओबेरॉय को मिली थीं अंडरवर्ल्ड से धमकियां, सालों बाद खोले राज

Oct 15, 2026
04:24 pm

क्या है खबर?

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में मौजूद ताकतवर लॉबी को लेकर खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के उस मुश्किल दौर को याद किया, जब उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। विवेक ने बताया कि उस समय हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से भी धमकियां मिलने लगी थीं और इस वजह से लोगों ने उनसे बात करनी बंद कर दी थी।

परेशान

विवेक को किया गया बहुत परेशान

विवक ने कहा, "मुझे जो गलत लगा, उसके खिलाफ आवाज उठाई और इसके बाद मुझे बहुत परेशान किया जाने लगा। यह मेरे जीवन का बहुत मुश्किल दौर था, क्योंकि सफल फिल्में देने और पुरस्कार जीतने के बावजूद एक ताकतवर लॉबी ने सब कुछ अपने कब्जे में ले लिया। ऐसा होता था कि जिन फिल्मों को मैंने साइन किया था, वहां से लोग पीछे हटने लगे और कहने लगे, सॉरी यार, अब हम तुम्हारे साथ काम नहीं कर सकते'"

खुलासा

"विवेक के साथ काम किया तो खत्म कर देंगे"

विवेक ने बताया कि शुरुआत में कुछ लोग नैतिकता के आधार पर उनके साथ खड़े रहे। हालांकि, कुछ हफ्तों बाद ही वे डर के मारे पीछे हट गए।

विवेक ने कहा, "लोगों को अंडरवर्ल्ड से फोन आने लगे थे। उन्हें धमकी दी जाती थी कि अगर विवेक के साथ काम किया तो उनका काम तमाम कर दिया जाएगा। इस वजह से वे अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की खातिर मेरा साथ छोड़कर दूर चले गए।"

ADVERTISEMENT

जानकारी

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि साल 2003 में सलमान खान के साथ हुए बहुचर्चित विवाद और प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद विवेक को बॉलीवुड की कई ताकतवर हस्तियों के साथ तनावपूर्ण हालात का सामना करना पड़ा था। इस वजह से उन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिलने लगी थीं।

ADVERTISEMENT