Loading...
लॉजिटेक ने भारत में शुरू की मैन्युफैक्चरिंग, अब देश में बनेंगे वेबकैम और कंप्यूटर माउस
लॉजिटेक ने भारत में शुरू की मैन्युफैक्चरिंग

लॉजिटेक ने भारत में शुरू की मैन्युफैक्चरिंग, अब देश में बनेंगे वेबकैम और कंप्यूटर माउस

Oct 15, 2026
04:39 pm

क्या है खबर?

कंप्यूटर से जुड़े उपकरण बनाने वाली कंपनी लॉजिटेक ने भारत में अपने उत्पादों की स्थानीय स्तर पर असेंबली शुरू कर दी है। कंपनी की शुरुआत वेबकैम और कंप्यूटर माउस जैसे उपकरणों से हुई है। इस कदम का उद्देश्य सामान की आपूर्ति बेहतर करना, ग्राहकों तक उत्पाद जल्दी पहुंचाना और भारतीय बाजार में कारोबार बढ़ाना है। हरियाणा के मानेसर में यह काम घरेलू विनिर्माण साझेदारों की मदद से किया जा रहा है। इससे भारत में कंपनी की गतिविधियां बढ़ेंगी।

उत्पाद

मानेसर में तैयार होंगे वेबकैम और कंप्यूटर माउस

लॉजिटेक फिलहाल मानेसर में घरेलू साझेदारों के साथ मिलकर अपने कुछ उत्पादों को असेंबल कर रही है।

कंपनी का शुरुआती ध्यान वेबकैम और कंप्यूटर माउस जैसे ज्यादा मांग वाले उपकरणों पर है। लॉजिटेक की अधिकारी डेल्फिन डोने के मुताबिक, स्थानीय उत्पादन से कंपनी भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार तेजी से काम कर सकेगी।

कंपनी पहले से भारत में बिक्री, मार्केटिंग और अनुसंधान से जुड़ी गतिविधियां चला रही है। चेन्नई में उसका वैश्विक क्षमता केंद्र भी मौजूद है।

खरीद

आगे बढ़ सकती है स्थानीय स्तर पर सामान की खरीद

लॉजिटेक का अगला लक्ष्य स्थानीय असेंबली व्यवस्था को मजबूत करने के बाद भारतीय आपूर्तिकर्ताओं से ज्यादा पुर्जे खरीदना है।

कंपनी के सप्लाई चेन अधिकारी श्री चेनिनचेरी ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था स्थिर होने के बाद स्थानीय खरीद बढ़ाना अगला कदम होगा। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि घरेलू स्तर पर पुर्जे खरीदने की प्रक्रिया कब शुरू होगी।

स्थानीय उत्पादन से सामान पहुंचाने में लगने वाला समय घटने और परिवहन से जुड़ी जटिलताएं कम होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT

उम्मीदें

भारत में बढ़ते कारोबार से कंपनी को उम्मीदें

लॉजिटेक भारत में कंप्यूटर और डिजिटल उपकरणों की बढ़ती मांग को कारोबार बढ़ाने का अवसर मानती है।

देश में करीब 97 करोड़ इंटरनेट सब्सक्रिप्शन हैं और 2025 में कंप्यूटर की सालाना बिक्री लगभग 1.6 करोड़ इकाई रही। बड़ी कंपनियों और आधुनिक कार्यालयों में तकनीकी उपकरणों की जरूरत बढ़ने से माउस, कीबोर्ड, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और ऑडियो उपकरणों की मांग बढ़ रही है।

हालांकि, कंपनी को भारतीय बाजार में घरेलू और विदेशी ब्रांडों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENT