Loading...
कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की फिल्म को मिली रिलीज तारीख, अगले साल मचेगा तहलका 
कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की फिल्म की रिलीज तारीख तय

कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की फिल्म को मिली रिलीज तारीख, अगले साल मचेगा तहलका 

Oct 15, 2026
04:33 pm

क्या है खबर?

अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की म्यूजिकल रोमांटिक-ड्रामा फिल्म पिछले साल से लोगों का ध्यान खींचती आ रही हैं। सोशल मीडिया पर शूटिंग के कुछ दृश्य भी वायरल हुए थे, जिन्होंने लोगों को फिल्म के प्रति उत्साहित कर दिया। अब इसी इंतजार को खत्म करने के लिए निर्माताओं ने आखिरकार बिना नाम वाली इस फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया है। हालांकि, दर्शकों को थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा।

घोषणा

अगले साल सिनेमाघरों का रुख करेगी फिल्म

भूषण कुमार द्वारा निर्मित, कार्तिक और श्रीलीला की फिल्म 30 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों का रुख करेगी।

टी-सीरीज ने तारीख का ऐलान करते हुए दोनों सितारों की एक तस्वीर साझा की है। साथ में कैप्शन दिया, 'एक नई कहानी जो आपके दिलों में हमेशा बसी रहेगी, बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है।'

इस फिल्म के जरिए श्रीलीला बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। वहीं, कार्तिक को इसमें एक इंटेंस और दाढ़ी वाले 'रॉकस्टार' लुक में देखा जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT