इतिहासकार युवाल नोआ हरारी ने हाल ही में एक बड़ी चिंता जताई है। उनका कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इतनी तेजी से आगे बढ़ सकता है कि हम इंसान यह समझ ही नहीं पाएंगे कि यह काम कैसे करता है।
माइक्रोसॉफ्ट के AI सीईओ से बातचीत के दौरान उन्होंने भविष्य में इंसानों और एडवांस AI के रिश्ते की तुलना जानवरों से की।
उन्होंने बताया कि जैसे जानवरों को उन बाजारों की कोई समझ नहीं होती जो उन्हें प्रभावित करते हैं, ठीक वैसे ही AI के मामले में भी चीजें बहुत तेजी से उलझ सकती हैं।
हरारी बोले- AI के लिए 2026 का साल बेहद अहम
हरारी ने बताया कि पिछली तकनीकी क्रांतियों से अलग, AI धरती पर सबसे बुद्धिमान प्राणी के तौर पर इंसानों को चुनौती दे सकता है।
उन्होंने सभी से अपील की कि हम जो कुछ भी बना रहे हैं, उसे लेकर सावधानी बरतें।
उन्होंने कहा, "यह तय नहीं है कि हम नियंत्रण खो देंगे। 2026 में भी हम अभी नियंत्रण में हैं। इसीलिए अभी हम जो फैसले ले रहे हैं, वे बहुत महत्वपूर्ण हैं।"
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि 2026 का साल हमारे तकनीकी भविष्य को आकार देने वाले फैसलों के लिए निर्णायक साबित होगा।