NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / महिलाएं कभी नहीं बन सकती मंत्री, उनका काम सिर्फ बच्चे पैदा करना- तालिबानी प्रवक्ता
    अगली खबर
    महिलाएं कभी नहीं बन सकती मंत्री, उनका काम सिर्फ बच्चे पैदा करना- तालिबानी प्रवक्ता
    तालिबान के प्रवक्ता ने महिलाओं के सरकार में प्रतिनिधित्व पर दिया बड़ा बयान।

    महिलाएं कभी नहीं बन सकती मंत्री, उनका काम सिर्फ बच्चे पैदा करना- तालिबानी प्रवक्ता

    लेखन भारत शर्मा
    Sep 09, 2021
    08:50 pm

    क्या है खबर?

    अफगानिस्तान पर कब्जा करने के 23 दिन बाद यानी गत मंगलवार को तालिबान ने अपनी अंतरिम सरकार का ऐलान कर दिया है। इसमें 33 मंत्रियों को शाामल किया गया है।

    सरकार में किसी भी महिला को शामिल नहीं किए जाने का अफगानिस्तान की महिलाएं पुरजोर विरोध कर रही है।

    इसी बीच तालिबान के प्रवक्ता जकरुल्ला हाशिमी ने कहा है कि महिलाएं कभी मंत्री नहीं बन सकती है और उनका काम सिर्फ बच्चे पैदा करने तक सीमित है।

    सरकार

    तालिबान ने मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद को बनाया कार्यवाहक प्रधानमंत्री

    बता दें कि तालिबान की ओर बनाई गई कार्यवाहक सरकार में मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद को कार्यवाहक प्रधानमंत्री और मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को कार्यवाहक उप प्रधानमंत्री (प्रथम) बनाया गया है।

    इनमें अलावा 31 अन्य मंत्री बनाए गए हैं, लेकिन मंत्रिमंडल में किसी भी महिला को जगह नहीं दी गई है। इसकी दुनियाभर में चर्चा हो रही है।

    कूटनीतिज्ञ तालिबान के इस कदम को महिलाओं के प्रति उसके पुराने रवैये के रूप में देख रहे हैं।

    जानकारी

    तालिबान ने किया था महिलाओं को अधिकार देने का वादा

    तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद देश में महिलाओं को शरिया कानून के तहत अधिकार देने का वादा किया था। इतना ही नहीं उसने कहा था कि वह महिलाओं को अपनी व्यवस्था के भीतर काम करने और पढ़ने की अनुमति भी देंगे।

    विरोध

    तालिबान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं महिलाएं

    तालिबान की ओर से घोषित की गई अंतरिम सरकार में महिलाओं को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर वहां की महिलाएं खुलकर विरोध कर रही है। महिलाएं खुलकर तालिबानी लड़ाकों का सामना कर रही है, लेकिन तालिबान को महिलाओं का यह रूप पसंद नहीं आ रहा है।

    यही कारण रहा कि बुधवार को तालिबानी लड़कों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर कोड़े और लाठियां बरसाकर उन्हें खदेड़ दिया। इसमें कई महिलाओं को गंभीर चोटें भी आई हैं।

    मांग

    महिलाएं कर रही है सरकार में प्रतिनिधित्व की मांग

    तालिबानी सरकार का विरोध कर रही महिलाओं का कहना है कि कोई भी सरकार महिलाओं के प्रतिनिधित्व को नकार नहीं सकती है। ऐसे में उन्हें भी सरकार में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।

    हालांकि, तालिबान पर महिलाओं के इस प्रदर्शन का कोई खास असर नहीं पड़ रहा है।

    इधर, तालिबान ने महिलाओं के प्रदर्शन को कवर कर रहे पत्रकारों को भी अपना निशाना बनाया है और उनकी बेरहमी से पिटाई की है। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    बयान

    महिलाएं कभी नहीं बन सकती है मंत्री- हाशिमी

    सरकार में प्रतिनिधित्व की मांग कर रही महिलाओं को लेकर तालिबान के प्रवक्ता हाशिमी ने बड़ा ही चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने टोलो न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा, "एक महिला कभी भी मंत्री नहीं बन सकती है। यह ऐसा है जैसे कि आप उनके गले में कुछ डालते हैं, जिसे वह संभाल नहीं सकती।"

    उन्होंने कहा, "किसी महिला का कैबिनेट में होना जरूरी नहीं है। महिलाओं को तो बच्चे पैदा करने तक ही सीमित रहना चाहिए।"

    प्रतिनिधित्व

    प्रदर्शनकारी महिलाएं नहीं कर सकती है पूरे अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व- हाशिमी

    प्रवक्ता हाशिमी ने कहा, "इस समय महिलाएं सरकार में प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन कर रही है, लेकिन पूरी तरह से सही नहीं है। कोई भी महिला प्रदर्शनकारी पूरे अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकती है। ऐसे में उन्हें सरकार के फैसले को स्वीकार करना चाहिए।"

    बता दें कि तालिबान के कब्जे के बाद से महिलाओं में दहशत का माहौल बना हुआ है और वह अपने अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठा रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अफगानिस्तान
    तालिबान
    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    अफगानिस्तान

    तालिबान का पंजशीर में दाखिल होने का दावा, विरोधी बलों ने किया खारिज तालिबान
    भारत की अध्यक्षता वाले UNSC ने आतंकवाद पर बयान से हटाया तालिबान का जिक्र तालिबान
    अफगानिस्तान: अमेरिका के कौन से हथियार और सैन्य उपकरण तालिबान के कब्जे में आए हैं? अमेरिका
    आतंकी हमले के अलर्ट के बीच काबुल एयरपोर्ट के पास धमाका; अमेरिका ने की एयर स्ट्राइक काबुल

    तालिबान

    अफगानिस्तान: अमेरिका ने ड्रोन स्ट्राइक में इस्लामिक स्टेट के 'साजिशकर्ता' को उड़ाया अफगानिस्तान
    अफगानिस्तान: तालिबान ने लोगों से सात दिनों में सरकारी संपत्तियां और हथियार जमा कराने को कहा अफगानिस्तान
    अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेताया- काबुल हवाई अड्डे पर हो सकता है एक और हमला अफगानिस्तान
    अमेरिकी डाटाबेस के जरिए अफगान नागरिकों को निशाना बनाने में जुटा तालिबान, पाकिस्तान कर रहा मदद अफगानिस्तान

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    खाने में मिला बाल तो पति को आया गुस्सा, ब्लेड लेकर पत्नी को जबरदस्ती किया गंजा मानवाधिकार
    कलाकार ने 440 जोड़ी सैंडलों से सजाई इमारत, वजह जानकर हो जाएँगे हैरान तुर्की
    NCC की लड़कियों को अश्लील वीडियो भेजने वाले मेजर जनरल का होगा कोर्ट मार्शल भारत की खबरें
    उन्नाव: शिकायत दर्ज कराने आई महिला से पुलिस ने कहा- रेप होने के बाद आना दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025