Loading...
फ्लाईदुबई विमान के सह-पायलट ने कप्तान पर क्यों किया था हमला? पूछताछ में किया बड़ा खुलासा
फ्लाईदुबई विमान के सह-पायलट ने बताया कप्तान पर हमले का कारण

फ्लाईदुबई विमान के सह-पायलट ने कप्तान पर क्यों किया था हमला? पूछताछ में किया बड़ा खुलासा

Oct 06, 2026
11:07 am

क्या है खबर?

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में कप्तान स्मित मच्छार पर जानलेवा हमला करने और विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश करने वाले ओमान के सह-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने जांचकर्ताओं के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अधिकारियों द्वारा की जा रही पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने यह खौफनाक कदम गाजा पर हो रहे हमलों का बदला लेने के लिए उठाया था। आइए जानते हैं हम्मामी ने क्या कहा।

बयान

हम्मामी ने पूछताछ में क्या कहा?

UAE के जांचकर्ताओं द्वारा की गई पूछताछ के दौरान आरोपी सह-पायलट अल-हम्मामी ने अपने मकसद का खुलासा करते हुए कहा, "मैंने यह सब गाजा का बदला लेने के लिए किया था। मैं एक शहीद के रूप में मरना चाहता था।"

यह कथित कबूलनामा उन खबरों के बीच आया है जिनमें बताया गया है कि अल-हम्मामी को पिछले साल ओमान की राष्ट्रीय एयरलाइन से उनके चरमपंथी विचारों को लेकर चिंताओं के चलते हटा दिया गया था।

योजना

किस तरह का हमला करने की थी योजना?

हम्मामी ने जांच अधिकारियों को बताया कि उसकी योजना कप्तान की हत्या करने, लैंडिंग की अनुमति लेकर विमान के इंजनों को बंद करने और विमान को तेल अवीव की एक बड़ी इमारत या अन्य किसी विमान से टकराने की थी।

हम्मामी ने बताया कि उसने विमान के जॉर्डन के ऊपर पहुंचने तक नियंत्रण पूरी तरह से अपने हाथ में लेने की योजना बनाई थी, ताकि उसे हमले के लिए पर्याप्त समय मिल सके, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया।

ADVERTISEMENT

समय

जुलाई में बनाई थी हमले की योजना

हम्मामी ने पूछताछ में बताया कि उसने जुलाई में हमले की योजना बनाई थी, लेकिन चालक दल के एक सदस्य से दोस्ती होने के कारण उसने आखिरी क्षण में इसे रद्द कर दिया था।

रिपोर्ट में कहा गया कि हम्मामी ने ऑटो-पायलट बंद कर दिया और कंट्रोल स्टिक को धक्का दिया, जिससे विमान तेजी से नीचे उतरने लगा।

विमान 30 सेकंड में 17,000 फीट नीचे आ गया और 970 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ ली, जिससे टेल रडर टूटा।

ADVERTISEMENT

जांच

जांच का अगला चरण और खुफिया एजेंसियों की भागीदारी

UAE की अगुवाई में चल रही इस जांच में अब इजरायल की काउंटर-इंटेलिजेंस एजेंसी शिन बेट और मोसाद भी शामिल हो चुकी हैं।

जांच में सामने आया है कि हमामी को पिछले साल ही ओमान की राष्ट्रीय एयरलाइन से उसकी कट्टरपंथी और उग्रवादी विचारधारा के चलते नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।

जांच में उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अल कायदा के नेताओं और इजरायली विमानों के कॉकपिट वीडियो मिले हैं।

सवाल

क्या वह अकेला था या कोई और है मास्टरमाइंड?

UAE अधिकारियों ने चालक दल सदस्यों से पूछताछ के बाद उन्हें क्लीन चिट दे दी।

हम्मामी का कहना है कि उसने घटना को अकेले ही अंजाम दिया है। हालांकि, सऊदी और UAE की एजेंसियां उसके फोन के डाटा खंगाल रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह ईरान या किसी अन्य बाहरी संगठन द्वारा भर्ती किया गया था।

मोसाद के अनुसार, हम्मामी ने हाल के वर्षों में इजरायल के दुश्मन देशों की कई यात्राएं भी की थीं।

पृष्ठभूमि

हवा में कैसे टला 170 यात्रियों पर मंडराया मौत का संकट?

30 सितंबर को फ्लाईदुबई की उड़ान संख्या 1073 जब लैंडिंग से करीब एक घंटे की दूरी पर थी, तब हम्मामी ने अचानक कॉकपिट में रखी इमरजेंसी कुल्हाड़ी से कप्तान मच्छार पर हमला कर कर नियंत्रण अपने हाथ में लिया था।

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने हिम्मत दिखाते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया।

इससे यात्रियों और क्रू को खतरे का अहसास हुआ और उन्होंने तुरंत कॉकपिट में घुसकर आरोपी हम्मामी को दबोच लिया।

नियंत्रण

ऑफ ड्यूटी पायलटों ने विमान को संभाला

खुशकिस्मती से विमान में कुछ अन्य ऑफ-ड्यूटी पायलट भी सफर कर रहे थे, जिन्होंने हम्मामी को पकड़नें के बाद तुरंत विमान का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया और एक बहुत बड़े हवाई हादसे को टाल दिया।

इससे विमान में सवार 170 लोगों की जांच बच गई।

मच्छार के इस प्रयास की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी मच्छार की जमकर प्रशंसा की है।

ADVERTISEMENT