NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद महाराजा बने चार्ल्स, कौन हो सकता है उनका उत्तराधिकारी?
    अगली खबर
    महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद महाराजा बने चार्ल्स, कौन हो सकता है उनका उत्तराधिकारी?
    कौन हो सकता है महाराजा चार्ल्स का उत्तराधिकारी?

    महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद महाराजा बने चार्ल्स, कौन हो सकता है उनका उत्तराधिकारी?

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 09, 2022
    04:37 pm

    क्या है खबर?

    अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद प्रिंस चार्ल्स यूनाइटेंड किंगडम (UK) के नए महाराजा बन गए हैं। वो राजपरिवार की गद्दी पर बैठने वाले सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हैं।

    महाराजा चार्ल्स तृतीय के गद्दी पर बैठते ही उनके उत्तराधिकारी को लेकर भी कयास लगने शुरू हो गए हैं और इस सूची में प्रिंस विलियम्स का नाम सबसे ऊपर आ रहा है।

    आइये एक नजर डालते हैं कि महाराजा चार्ल्स के बाद उनकी जगह कौन ले सकता है।

    जानकारी

    2013 में महिलाएं हुई थीं उत्तराधिकारी की रेस में शामिल

    पहले यह नियम था कि केवल पुरुष उत्तराधिकारी ही सिंहासन संभालते थे, लेकिन 2013 में पारित एक कानून में यह प्रावधान किया गया कि अगर उत्तराधिकारी महिला है तो वह भी सिंहासन पर बैठ सकती है।

    प्रिंस चार्ल्स के महाराजा बनने के बाद उनके उत्तराधिकारियों की सूची में ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम (40), प्रिंस जॉर्ज (9), प्रिंसेस शारलैट (7) और प्रिंस लुईस (4) के नाम शामिल हैं। नीचे इनकी बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई है।

    जानकारी

    प्रिंस विलियम

    प्रिंस विलियम चार्ल्स और दिवंगत प्रिंसेस डायना के सबसे बड़े बेटे हैं। उनकी शादी केट मिडलटन से हुई है, जिनके पास फिलहाल डचेज ऑफ कैंब्रिज की उपाधि हैं। दोनों के तीन बच्चे हैं।

    प्रिंस चार्ल्स के महाराजा बनने के बाद उनकी ड्यूक ऑफ कॉर्नवैल की उपाधि भी प्रिंस विलियम के पास आ गई है। हालांकि, अभी वो प्रिंस ऑफ वेल्स नहीं बने हैं और आने वाले समय में उनके पिता उन्हें यह उपाधि दे सकते हैं।

    जानकारी

    प्रिंस जॉर्ज और प्रिसेंस शारलेट

    नौ वर्षीय प्रिंस जॉर्ज विलियम और केट के सबसे बड़े बेटे हैं। 2013 में पैदा हुए जॉर्ज को अब प्रिंस जॉर्ज ऑफ कॉर्नवैल और कैंब्रिज के नाम से जाना जाएगा। जब विलियम प्रिंस ऑफ वेल्स बन जाएंगे, तब जॉर्ज को प्रिंस जॉर्ज ऑफ वेल्स की उपाधि मिल जाएगी।

    प्रिंसेस शारलेट का जन्म 2015 में हुआ था और वो जॉर्ज की छोटी बहन हैं। अब उन्हें अपने भाई के बराबर प्रिंसेस शारलेट ऑफ कॉर्नवैल और कैंब्रिज की उपाधि मिल चुकी है।

    जानकारी

    प्रिंस लुईस

    प्रिंस लुईस विलियम और केट के सबसे छोटे बेटे का नाम है और उनका जन्म अप्रैल, 2018 में हुआ था। अब उन्हें भी अपने भाई की तरह प्रिंस जॉर्ज ऑफ कॉर्नवैल और कैंब्रिज की उपाधि मिल चुकी है।

    जानकारी

    प्रिंस हैरी

    प्रिंस हैरी चार्ल्स और डायना के छोटे बेटे हैं। फिलहाल वो ड्यूक ऑप सेसेक्स हैं। उनकी शादी पूर्व अभिनेत्री मेगन मार्केल से हुई हैं, जो इस वक्त डचेस ऑफ ससेक्स हैं।

    प्रिंस चार्ल्स के महाराजा बनने के बाद बाकियों की तरह इनकी उपाधि में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसकी वजह यह है कि दोनों ने शाही उपनामों का इस्तेमाल बंद कर दिया है और बकिंघम पैलेस की जगह विदेशों में रहने लगे हैं।

    शाही परिवार

    आर्की माउंटबेटन-विंडसर और लिलिबेट माउंटबेटन-विंडसर

    आर्की माउंटबेटन-विंडसर प्रिंस हैरी और मेगन के सबसे बड़े बेटे का नाम है, जिनका जन्म मई, 2019 में हुआ था। जन्म के समय उन्हें प्रिंस की उपाधि नहीं दी गई थी। बाद में उनकी मां मेगन ने एक इंटरव्यू में बताया कि मिश्रित नस्ल होने के कारण आर्की को इस उपाधि से वंचित रखा गया था।

    लिलिबेट माउंटबेटन-विंडसर प्रिंस हैरी और मेगन की दूसरी संतान है और उनका जन्म 2021 में हुआ था।

    जानकारी

    प्रिंस एंड्रयू और प्रिंस एडवर्ड

    प्रिंस एंड्रयू महाराजा चार्ल्स के छोटे भाई हैं। एक 17 वर्षीय नाबालिग से संबंध बनाने के आरोप लगने के बाद महारानी एलिजाबेथ ने उन्हें अलग-अलग चैरिटी के प्रमुख पदों से भी हटा दिया था। उनके सबसे छोटे भाई का नाम प्रिंस एडवर्ड है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यूनाइटेड किंगडम (UK)
    प्रिंस फिलिप
    प्रिंस चार्ल्स

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    कोरोना से जल्द ठीक हो जाते हैं अधिकतर बच्चे, लंबे समय तक नहीं रहते लक्षण- अध्ययन अमेरिका
    UK की 'रेड लिस्ट' से हटा भारत, हजारों यात्रियों को होगा फायदा अमेरिका
    UAE के बाद UK और स्पेन ने भारतीय यात्रियों के लिए दी यात्रा प्रतिबंधों में ढील संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
    दुनिया के 10 देशों से भारत आने वालों के लिए जरूरी होगी RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट चीन समाचार

    प्रिंस फिलिप

    ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का निधन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय
    ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन यूनाइटेड किंगडम (UK)
    महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद कैमिला के सिर पर सजेगा कोहिनूर हीरे वाला ताज- रिपोर्ट प्रिंस चार्ल्स

    प्रिंस चार्ल्स

    जलवायु परिवर्तन: ट्रम्प ने फिर लगाए भारत पर आरोप, कहा- न स्वच्छ हवा, न स्वच्छ पानी चीन समाचार
    कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स स्कॉटलैंड
    कोरोना वायरस की चपेट में ब्रिटेन की सरकार, प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री पाए गए पॉजिटिव लंदन
    कोरोना वायरस: अस्पताल में भर्ती हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, महारानी एलिजाबेथ ने राष्ट्र को किया संबोधित बोरिस जॉनसन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025