NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के बारे में क्या कुछ सामने आया?
    अगली खबर
    डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के बारे में क्या कुछ सामने आया?
    डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले थामस क्रुक्स को लेकर सामने आई कई जानकारियां

    डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के बारे में क्या कुछ सामने आया?

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 15, 2024
    01:48 pm

    क्या है खबर?

    इस समय पूरी दुनिया में थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के नाम की गलत कारणों से चर्चा हो रही है।

    यह वही शख्स है, जिसने रविवार को पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाई थी।

    हालांकि, हमले में ट्रंप गंभीर घायल नहीं हुए और गोली उनके कान को छूकर निकल गई। इसके बाद सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर्स ने क्रुक्स को मार गिराया।

    अब क्रुक्स के बारे में कई बातें सामने आई हैं।

    परिचय

    कौन था क्रुक्स?

    संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने क्रुक्स की पहचान की है। 20 वर्षीय क्रुक्स की जारी की गई तस्वीर में उसने चश्मा पहना हुआ है। यह तस्वीर उसके कॉलेज के समय की बताई जा रही है।

    जांच में सामने आया है कि वह बेथेल पार्क के छोटे से पिट्सबर्ग उपनगर का रहने वाला था। अपने घर से एक घंटा यात्रा करने के बाद वह रैली वाली जगह पर पहुंचा था।

    उसने अपने पिता की राइफल से हमला किया था।

    जीवन

    कैसा रहा क्रुक्स का जीवन? 

    स्कूल में क्रुक्स गणित विषय का अच्छा जानकार था। उसे राष्ट्रीय गणित और विज्ञान पहल के लिए 500 डॉलर (करीब 41,000 रुपये) का पुरस्कार भी मिला था।

    उसने 2022 में बेथेल पार्क हाई स्कूल से स्नातक की थी।

    ABC न्यूज के अनुसार, पूर्व सहपाठियों ने बताया कि वह उसे शांत और सामाजिक रूप से आरक्षित छात्र था।

    एक सहपाठी ने बताया कि क्रुक्स अक्सर अकेला ही रहता था और उसके ज्यादा दोस्त भी नहीं थे।

    शूटिंग

    स्थानीय शूटिंग क्लब में ली थी एक साल की सदस्यता

    रिपोर्ट के अनुसार, क्रुक्स को उसकी शक्ल-सूरत और स्कूल में उसकी कपड़ों की पसंद के लिए लताड़ भी मिलती थी।

    उसकी निशानेबाजी में भी रुचि थी। यही कारण था कि उसने अपने हाई स्कूल के शूटिंग क्लब में शामिल होने का प्रयास किया था, लेकिन चयन ट्रायल में उसका निशाना 20 फीट तक चूकने के बाद उसे प्रवेश नहीं दिया गया।

    इसके बाद उसने स्थानीय शूटिंग क्लब क्लेयरटन स्पोर्ट्समैन की एक साल की सदस्यता ले ली थी।

    जानकारी

    पहली बार मतदान करने वाला था क्रुक्स

    सार्वजनिक रिकॉर्ड से पता चला है कि क्रुक्स ने रिपब्लिकन पार्टी समर्थक के रूप में 18 साल की उम्र से एक सप्ताह पहले मतदान के लिए पंजीकरण कराया था। वह इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में पहली बार मतदान करने वाला था।

    छवि

    क्रुक्स का नहीं मिला कोई आपराधिक रिकॉर्ड

    ABC की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती जांच में क्रुक्स का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। वह अपने माता-पिता के साथ मध्यमवर्गीय जीवन जीता था और एक नर्सिंग होम में आहार सहायक के रूप में काम करता था।

    नर्सिंग सेंटर के प्रशासक मार्सी ग्रिम ने बताया कि वह और उनका पूरा स्टाफ घटना में उसकी संलिप्तता को लेकर हैरान और दुखी हैं। उसने इससे पहले कभी भी इस तरह की कोई गतिविधि को अंजाम नहीं दिया था।

    हमला

    क्रुक्स ने अपने पिता की राइफल से किया था हमला

    क्रुक्स ने एक ग्लास रिसर्च कंपनी की छत पर चढ़कर ट्रंप को निशाना बनाया था। इसके लिए उसने AR-15 स्टाइल राइफल का इस्तेमाल किया था।

    कई वीडियो में क्रुक्स को छत पर लेटे हुए और राइफल को निशाना लगाते हुए दिखाया है।

    FBI जांच में सामने आया है कि यह राइफल उसके पिता मैथ्यू क्रुक्स की थी। उनके पास राइफल का लाइसेंस भी था। अब क्रुक्स के पास हथियार चलाने की अनुमति का पता लगाया जा रहा है।

    जांच

    क्रुक्स के परिवार की भी होगी जांच

    हमले के बाद क्रुक्स का परिवार संदेह के घेरे में है।

    US टुडे के अनुसार, कुछ ऑनलाइन दस्तावेज क्रुक्स के परिवार को हथियार खरीदने और बेचने वाले बाजारों से जोड़ते हैं, वहीं क्रुक्स की कार में से विस्फोटक बरामद हुआ है।

    क्रुक्स के पिता ने AR-15 स्टाइल राइफल के अलावा 2020 में बोटाच से भी खरीदारी की थी।

    बोटाच एक ऐसी वेबसाइट है जो खुद को कानून प्रवर्तन, सैन्य और गृह रक्षा में उपयोग आने वाली चीजें बेचती है।

    मकसद

    हमले के पीछे क्या था क्रुक्स का मकसद?

    हमले की इस घटना ने FBI के सामने कई सवाल छोड़ दिए हैं। वह अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इसके पीछे क्रुक्स का क्या मकसद था और इस काम में किस-किस ने उसकी मदद की थी।

    FBI एजेंट केविन रोजेक ने कहा कि अभी तक हमले के पीछे क्रुक्स का मकसद सामने नहीं आया है। वह इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्रुक्स किसी अन्य हमले की फिराक में था या नहीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    डोनाल्ड ट्रंप
    FBI

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    अमेरिका

    अमेरिका: राष्ट्रपति बाइडन की लॉस एंजिल्स यात्रा के दौरान सीक्रेट सर्विस एजेंट को बंदूक दिखाकर लूटा अमेरिकी खुफिया एजेंसी
    अमेरिका: पन्नू की हत्या की साजिश में गिरफ्तार भारतीय ने कोर्ट में खुद को निर्दोष बताया खालिस्तान
    नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर में ISRO अंतरिक्ष यात्रियों के लिए शुरू होगा खास प्रशिक्षण  नासा
    अमेरिका: ये हैं दुनिया की 6 सबसे बुजुर्ग बहनें, संयुक्त आयु है 571 साल  गिनीज बुक

    डोनाल्ड ट्रंप

    ट्रंप ने ऑस्ट्रेलियाई अरबपति के साथ साझा की थी अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी की संवेदनशील जानकारी- रिपोर्ट अमेरिका
    अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप को कोलोराडो कोर्ट से बड़ा झटका, राज्य में नहीं लड़ पाएंगे राष्ट्रपति चुनाव अमेरिका
    #NewsBytesExplainer: डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर क्यों लगी रोक और आगे क्या होगा? अमेरिका
    हिंडनबर्ग रिपोर्ट से लेकर खालिस्तानी आतंकी की हत्या तक, इस साल ये वैश्विक घटनाएं बनीं सुर्खियां गौतम अडाणी

    FBI

    FBI की मोस्ट वांटेड भगौड़ों की लिस्ट में गुजराती शख्स, चार सालों से चल रही तलाश दिल्ली
    ट्विटर हैकिंग के पीछे था 17 वर्षीय मास्टमाइंड, कंपनी का कर्मचारी बन चुराई जानकारी ट्विटर
    पुलवामा हमला चार्जशीट: साजिश की कड़ियां जोड़ने में FBI ने की थी NIA की मदद भारत की खबरें
    साइबर क्रिमिनल्स ने हैक किया अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी का ईमेल सिस्टम साइबर अपराध
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025