NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    निक्की हेली
    यूक्रेन युद्ध
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कौन हैं स्टॉर्मी डेनियल्स, जिनके आरोप में फंसे हैं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप?
    दुनिया

    कौन हैं स्टॉर्मी डेनियल्स, जिनके आरोप में फंसे हैं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप?

    कौन हैं स्टॉर्मी डेनियल्स, जिनके आरोप में फंसे हैं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप?
    लेखन सकुल गर्ग
    Mar 31, 2023, 12:48 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कौन हैं स्टॉर्मी डेनियल्स, जिनके आरोप में फंसे हैं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप?
    पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को रुपये देने के मामले में फंसे डोनाल्ड ट्रंप

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के मामले में आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा। ट्रंप पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डेनियल्स के साथ उनके कथित संबंधों को लेकर चुप रहने के लिए रुपये देने का आरोप है। बतौर रिपोर्ट्स, ट्रंप की डेनियल्स के साथ पहली मुलाकात 2016 में हुई थी। आइए जानते हैं कि डेनियल्स कौन हैं और इस मामले में आगे क्या-क्या हो सकता है।

    कौन हैं स्टॉर्मी डेनियल्स?

    स्टॉर्मी डेनियल्स एक पॉर्न अभिनेत्री हैं, जिनका कानूनी नाम स्टेफनी ग्रेगरी क्लिफोर्ड है। गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, डेनियल्स लुइसियाना में पली-बढ़ी थीं और हाई स्कूल के दौरान ही उन्होंने स्ट्रिप क्लबों में काम करना शुरू कर दिया था। डेनियल्स की एक बेटी है और उन्होंने पिछले साल चौथी बार पॉर्न अभिनेता बैरेट ब्लेड से शादी की है। डेनियल्स ने 2010 में लुइसियाना सीनेट सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा भी की थी।

    बचपन में हुआ था डेनियल्स का यौन शोषण

    डेनियल्स के माता-पिता के तलाक के बाद उनकी मां ने पाला था। डेनियल्स ने अपने संस्मरण में बताया था कि उन्हें परिवार द्वारा उपेक्षित किया गया था और 9 साल की उम्र में एक वृद्ध शख्स ने उनका यौन शोषण किया था।

    कैसे मिले थे ट्रंप और डेनियल्स?

    डेनियल्स ने वर्ष 2018 में प्रकाशित अपनी किताब 'फुल डिस्क्लोजर' में ट्रंप के साथ अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया था। किताब के मुताबिक, जुलाई 2006 में एक गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान ट्रंप की डेनियल्स के साथ मुलाकात हुई थी। बता दें कि डेनियल्‍स उस समय 27 वर्ष की थीं, जबकि ट्रंप की उम्र 60 वर्ष थी। गौरतलब है कि इस मुलाकात के चार महीने पहले ट्रंप की तीसरी पत्नी मेलानिया ने बेटे बैरोन को जन्म दिया था।

    डेनियल्स ने क्या आरोप लगाए थे? 

    डेनियल्स ने आरोप लगाया था कि ट्रंप ने उन्हें शो में शामिल होने का ऑफर देते हुए डिनर के लिए बुलाया था। उन्होंने कहा था कि मिलने के बाद उनके और ट्रंप के बीच संबंध दोनों की सहमति से बने थे। डेनियल्स ने बताया था कि ट्रंप उनके साथ दोबारा संबंध बनाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। वहीं ट्रंप ने कहा था कि उनके और डेनियल्स के बीच कभी संबंध नहीं बने थे।

    कैसे हुआ था मामले का खुलासा?

    द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने डेनियल्‍स को रुपये का भुगतान करने का खुलासा जनवरी, 2018 में किया था। अखबार ने दावा किया था कि 2016 में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान ट्रंप के निजी वकील माइकल कोहेन ने वर्ष 2006 की घटना को लेकर चुप रहने के लिए डेनियल्‍स को 1.3 लाख डॉलर के भुगतान की व्यवस्था करने की बात स्वीकार की थी। इसी मामले को लेकर ट्रंप के खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा।

    ट्रंप पर फैसले का क्या प्रभाव होगा?

    ट्रंप के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलने के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। वे 2024 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर चुके हैं, जो इस मुकदमे के कारण प्रभावित हो सकती है। मैनहट्टन जिला अभियोजक एल्विन ब्रैग के कार्यालय ने पुष्टि की कि ट्रंप के वकीलों से न्यूयॉर्क में पेशी के लिए उनके आत्मसमर्पण करने के लिए संपर्क किया गया था।

    ट्रंप को किया जा सकता है गिरफ्तार

    बतौर रिपोर्ट्स, ट्रंप के कोर्ट में पेश नहीं होने पर इस मामले में जल्द गिरफ्तार भी किया जा सकता है। उन्होंने पहले भी अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। हालांकि, ट्रंप ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    अमेरिका
    डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव

    अमेरिका

    अमेरिका: पॉर्न स्टार को रुपये देने के मामले में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ चलेगा मुकदमा डोनाल्ड ट्रंप
    #NewsBytesExplainer: ताइवान की राष्ट्रपति का अमेरिका दौरा और चीन की चेतावनी, क्या बढ़ेगा तनाव? चीन समाचार
    अमेरिका: उबर कैब ड्राइवर ने पहली बार मिले यात्री को दान की किडनी  अजब-गजब खबरें
    अमेरिका: प्रशिक्षण के दौरान सेना के 2 ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 9 मौतों की संभावना अमेरिकी वायुसेना

    डोनाल्ड ट्रंप

    अमेरिका: ट्रंप परिवार ने भारत में मिले 17 उपहारों का नहीं किया खुलासा अमेरिका
    डोनाल्ड ट्रंप को 7 साल पुराने मामले में क्यों सता रहा है गिरफ्तारी का डर? डेमोक्रेटिक पार्टी
    कैपिटल हिल दंगों में जेल में बंद कैदियों के साथ डोनाल्ड ट्रंप का गाना हुआ रिलीज अमेरिका
    ईरान ने विकसित की क्रूज मिसाइल, शीर्ष कमांडर ने दी डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की धमकी अमेरिका

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव

    राष्ट्रपति जो बाइडन की त्वचा से हटाई गईं कैंसर कोशिकाएं- व्हाइट हाउस अमेरिका
    कौन हैं भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी, जिन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उतरने का ऐलान किया? निक्की हेली
    भारतीय मूल की निक्की हेली ने की अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा  अमेरिका
    अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हो सकती हैं निक्की हेली, जल्द करेंगी घोषणा अमेरिका

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023