NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / क्या होगा अगर डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस खाली करने से मना कर दें?
    क्या होगा अगर डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस खाली करने से मना कर दें?
    1/6
    दुनिया 1 मिनट में पढ़ें

    क्या होगा अगर डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस खाली करने से मना कर दें?

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 08, 2020
    08:32 pm
    क्या होगा अगर डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस खाली करने से मना कर दें?

    डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को हराकर बाजी अपने नाम कर ली है। अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनने जा रहे बिडेन अगले साल जनवरी में शपथ लेंगे। दूसरी तरफ चुनाव में हार का सामना करने वाले ट्रंप ने नतीजों को स्वीकारने से इनकार कर दिया है। उन्होंने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अदालत जाने की बात कही है। ऐसे में क्या होगा अगर ट्रंप व्हाइट हाउस खाली करने से मना कर देते हैं?

    2/6

    अभी तक का इतिहास क्या कहता है?

    ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति हैं। उनसे पहले के 44 राष्ट्रपतियों ने अपना कार्यकाल पूरा होने, चुनाव हारने या दोबारा चुनाव न लड़ने की स्थिति में खुशी-खुशी सत्ता का हस्तांतरण कर दिया था। बाकी में आठ राष्ट्रपतियों की कार्यकाल के दौरान मौत हो गई और एक ने इस्तीफा दे दिया था। अमेरिका के इतिहास में आज तक किसी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस खाली करने से इनकार नहीं किया, लेकिन इस बार ऐसा होने की आशंका जताई जा रही है।

    3/6

    सीक्रेट सर्विस खाली करवा सकती है व्हाइट हाउस

    अमेरिकी संविधान के 20वें संशोधन के अनुसार, 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप की बतौर राष्ट्रपति सारी शक्तियां और अधिकार खत्म हो जाएंगे। इसके बाद अगर ट्रंप व्हाइट हाउस खाली करने से इनकार कर देते हैं तो उन्हें जबरदस्ती वहां से हटाया जाएगा। एक पूर्व अमेरिकी अधिकारी और दो विशेषज्ञों ने न्यूजवीक की बताया कि अगर ट्रंप तय समय के बाद भी वहां जमे रहते हैं तो सीक्रेट सर्विस जबरदस्ती उन्हें व्हाइट हाउस से बाहर कर देगी।

    4/6

    इनॉगरेशन के बाद बिडेन को होगा सत्ता का हस्तांतरण

    कानून के प्रोफेसर रोजा ब्रूक ने न्यूजवीक से बातचीत में कहा, "अगर 6 जनवरी को कांग्रेस के संयुक्त सत्र में बिडेन को औपचारिक तौर पर विजेता मान लिया जाता है तो वो आधिकारिक तौर पर अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगे। चाहे ट्रंप को यह स्वीकार हो या नहीं। इनॉगरेशन डे पर जब बिडेन पद की शपथ ले लेंगे, सत्ता का हस्तांतरण उनके पास हो जाएगा। तब सीक्रेट सर्विस पूर्व राष्ट्रपति की व्हाइट हाउस से बाहर आने की अगवानी करेगी।"

    5/6

    क्या ट्रंप के मुकदमे इस पर असर डालेंगे?

    गौरतलब है कि ट्रंप की चुनावी टीम ने सात बैटलग्राउंड राज्यों में आए चुनावी नतीजों को चुनौती देते हुए अदालतों में मुकदमे दायर किए हैं। वॉक्स के अनुसार, अगर इन मुकदमों के निपटारे तक ट्रंप व्हाइट हाउस में रहने का फैसला करते हैं तो ऐसी स्थिति में क्या होगा? यह अभी स्पष्ट नहीं है। आमतौर पर कांग्रेस 6 जनवरी को नतीजों का आधिकारिक ऐलान कर देती है। हाालंकि, कानूनी चुनौतियों के कारण इसमें देरी हो सकती है।

    6/6

    क्या होगा अगर ट्रंप सुप्रीम कोर्ट पहुंच जाए?

    ट्रंप सुप्रीम कोर्ट तक में नतीजों को चुनौती देने की बात कह चुके हैं। वहां उन्होंने तीन जज नियुक्त किए गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर ट्रंप सुप्रीम कोर्ट जाते हैं तो फैसला उनके पक्ष में आ सकता है। अगर यह फैसला कांग्रेस द्वारा नतीजों के आधिकारिक ऐलान के बाद आता है तो आगे की स्थिति की स्पष्ट जानकारी नहीं है। इस बारे में अभी तक कोई तय नियम नहीं है कि ऐसी स्थिति में क्या होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
    सुप्रीम कोर्ट
    जो बाइडन

    डोनाल्ड ट्रंप

    छह बार सीनेटर, दो बार उपराष्ट्रपति और अब राष्ट्रपति, ऐसा रहा है जो बिडेन का सफर भारत की खबरें
    डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बिडेन होंगे अमेरिका के अगले राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रंप को हराया डेमोक्रेटिक पार्टी
    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: जीतने की कगार पर बिडेन, जानें किस राज्य में कौन आगे डेमोक्रेटिक पार्टी
    अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के करीब जो बिडेन, जॉर्जिया में ट्रंप से आगे निकले दुनिया

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव

    अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद बिडेन ने दिया एकता का संदेश, जानें क्या-क्या कहा जो बाइडन
    अमेरिका: कौन हैं पहली महिला उपराष्ट्रपति बन इतिहास रचने वालीं भारतीय मूल की कमला हैरिस? जो बाइडन
    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: मिशिगन और जॉर्जिया में मतगणना रुकवाने के केस हारे ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिकी चुनाव: ट्रंप हारे तो तीन दशक में दोबारा राष्ट्रपति नहीं बनने वाले पहले शख्स होंगे डोनाल्ड ट्रंप

    सुप्रीम कोर्ट

    केंद्र सरकार सुनिश्चित करे कि दीवाली के बाद दिल्ली-NCR में स्मॉग नहीं हो- सुप्रीम कोर्ट दिल्ली
    किसी की अनुपस्थिति में SC/ST के लोगों पर की गई अपमानजनक टिप्पणी अपराध नहीं- सुप्रीम कोर्ट भारत की खबरें
    सुप्रीम कोर्ट ने माल्या के प्रत्यर्पण मामले में केंद्र सरकार से छह सप्ताह में मांगी रिपोर्ट लंदन
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता कमलनाथ ने चुनाव आयोग के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती मध्य प्रदेश

    जो बाइडन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 21 से 24 जून तक अमेरिका दौरा, ये रहेगा उनका शेड्यूल    नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के लिए रवाना, दोनों देशों के बीच अहम समझौते होने की उम्मीद नरेंद्र मोदी
    ग्रैमी विजेता रिकी केज को व्हाइट हाउस में किया गया आमंत्रित, प्रधानमंत्री मोदी का करेंगे स्वागत ग्रैमी अवार्ड्स
    #NewsBytesExplainer: क्या होती राजकीय यात्रा, जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका गए? नरेंद्र मोदी
    अगली खबर

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023