Loading...
एनवीडिया विवाद: जेन्सेन हुआंग की प्रेमिका क्या सचमुच चीनी जासूस थी? नई जानकारी आई सामने
एनवीडिया CEO के प्रेमिका और चीन संबंध को लेकर नई जानकारी सामने आई है

एनवीडिया विवाद: जेन्सेन हुआंग की प्रेमिका क्या सचमुच चीनी जासूस थी? नई जानकारी आई सामने

लेखन आबिद खान
Nov 13, 2026
04:21 pm

क्या है खबर?

एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग से जुड़े जासूसी विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। खबरों के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि क्या उनकी कथित प्रेमिका एलिस हुआंग सच में चीन की जासूस थी। यह अनिश्चितता जेन्सेन के इस्तीफे और अमेरिका में राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बढ़ते सवालों के बीच सामने आई है। चीन के विदेश मंत्रालय ने भी इन दावों को खारिज किया है।

रिपोर्ट

खुफिया एजेंसियों को जासूसी के सबूत नहीं मिले- रिपोर्ट

CNN ने एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को अभी तक इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है कि एलिस को चीन के राज्य सुरक्षा मंत्रालय (MSS) द्वारा जेन्सेन या वरिष्ठ अमेरिकी नीति निर्माताओं के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए भर्ती किया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस के बारे में जुटाई गई खुफिया जानकारी से यह साबित नहीं होता है कि वह जासूसी कर रही थी।

अमेरिका

अटॉर्नी जनरल बोले- अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं

रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय खुफिया निदेशक कार्यालय और CIA अधिकारी अभी भी आश्वस्त नहीं हैं कि एलिस ने जानबूझकर बीजिंग को संवेदनशील जानकारी दी थी।

हालांकि, अधिकारियों का मानना है कि उनके व्यावसायिक संबंध, एनवीडिया के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से नजदीकी से कई खुफिया जोखिम पैदा होते हैं।

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा, "न्याय विभाग मेरे या FBI द्वारा अभी तक इस बारे में कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।"

ADVERTISEMENT

नजर

एक साल से एलिस पर नजर रख रही थी FBI

रिपोर्ट के मुताबिक, FBI कम से कम एक साल से एलिस पर नजर रख रही थी।

खुफिया जानकारी से ये भी पता चला है कि जेन्सेन के किसी करीबी से मिली सूचना चीनी खुफिया चैनलों तक पहुंच गई थी। जांचकर्ताओं ने अभी तक यह साबित नहीं किया है कि इसके लिए एलिस जिम्मेदार थी या नहीं।

ट्रंप ने भी अनिश्चितता को स्वीकार करते हुए पूछा कि क्या वास्तव में एलिस की पहचान एक जासूस के रूप में हुई थी।

ADVERTISEMENT

बयान

ट्रंप बोले- अभी तक जासूसी का पता नहीं

जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा गया कि क्या जेन्सेन का CEO पद से इस्तीफा देना सही था, तो उन्होंने एलिस के चीन संबंधों के बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा, "सबसे अहम सवाल यह है कि क्या वह महिला जासूस थी? और मुझे नहीं पता कि इसका अभी तक पता चला है या नहीं। लेकिन अगर वह महिला जासूस थी, तो हां। अगर वह महिला जासूस नहीं थी, तो शायद मामला अलग होता।"

ADVERTISEMENT