वालोनिया में नौकरी करने वाले गैर-EEA पेशेवरों को 2027 से मिलेगा बढ़ा हुआ न्यूनतम वेतन
अगर आप बेल्जियम के वालोनिया क्षेत्र में नौकरी करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है। 1 जनवरी, 2027 से गैर-EEA पेशेवरों के लिए तय न्यूनतम वेतन बढ़ जाएगा। इसका असर खास तौर पर ज्यादा पढ़े-लिखे कर्मचारियों, प्रबंधकों, यूरोपीय ब्लू कार्ड धारकों और अपनी कंपनी के अंदर ट्रांसफर होकर आने वाले लोगों पर पड़ेगा। वालोनिया की सरकारी रोजगार और प्रशिक्षण सेवा ने बताया है कि यह बदलाव उनके हर साल के अपडेट का हिस्सा है।
वालोनिया ने कितना किया गया न्यूनतम वेतन?
साल 2027 से ज्यादा पढ़े-लिखे कर्मचारियों के लिए सालाना कम से कम 54,709 यूरो (लगभग 55.62 लाख रुपये) कमाना जरूरी होगा, वहीं यूरोपीय ब्लू कार्ड धारकों को 70,741 यूरो (लगभग 72.39 लाख रुपये) या उससे ज्यादा का वेतन लेना होगा। कंपनियों के लिए भी जुलाई 2026 से हर महीने न्यूनतम 2,233.61 यूरो (लगभग 2.27 लाख रुपये) की आय सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। अधिकारी इन वेतन संबंधी नियमों की जांच वर्क परमिट के लिए आवेदन करते समय और उसे रिन्यू कराते समय दोनों बार करेंगे। इसलिए, आवेदन करने से पहले अपने कॉन्ट्रैक्ट को ध्यान से जरूर जांच लें।