NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत, अज्ञात ने किया जानलेवा हमला
    अगली खबर
    अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत, अज्ञात ने किया जानलेवा हमला
    वाशिंगटन में 41 वर्षीय भारतीय मूल विवेक तनेजा की एक अज्ञात हमले में मौत हो गई है

    अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत, अज्ञात ने किया जानलेवा हमला

    लेखन नवीन
    Feb 10, 2024
    11:42 am

    क्या है खबर?

    अमेरिका के वाशिंगटन में एक और भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत हुई है।

    अमेरिकी पुलिस के अनुसार, वाशिंगटन में 41 साल के विवेक तनेजा एक रेस्टोरेंट के बाहर बेहोश मिले थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

    पुलिस ने बताया कि वर्जीनिया के रहने वाले विवेक का रेस्टोरेंट के बाहर किसी आज्ञात व्यक्ति से कहासुनी और मारपीट हुई थी। इस हत्या मामले की जांच की जा रही है।

    रिपोर्ट

    क्या है मामला?

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना 2 फरवरी को 15वीं स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट के एक जापानी रेस्टोरेंट के बाहर हुई। विवेक रात 2:00 बजे रेस्टोरेंट से बाहर निकले थे और इसी दौरान सड़क पर उन पर अज्ञात ने जानलेवा हमला कर दिया।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विवेक बेहोशी की हालत में फुटपाथ पर चोटिल मिले थे। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया।

    अस्पताल में 5 दिन बाद यानी 7 फरवरी को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    जांच

    पुलिस ने जांच में क्या पता चला?

    अमेरिकी पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि विवेक और एक व्यक्ति के बीच कहासुनी हुई थी और इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया और उसका सिर फुटपाथ पर जा लगा।

    पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी को तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी की सूचना देने वाले को 25,000 डॉलर (लगभग 20 लाख रुपये) का इनाम देने की घोषणा की है।

    फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    मृतक

    कौन थे भारतीय मूल के विवेक? 

    विवेक डायनेमो टेक्नोलॉजीज नाम की एक कंपनी में सह-संस्थापक और अध्यक्ष थे।

    कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, विवेक कंपनी में उन रणनीतिक और साझेदारी की पहलों का नेतृत्व करते थे, जिनमें संघीय सरकार के अनुबंध क्षेत्र पर जोर दिया जाता था।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रेस्टोरेंट के बाहर अज्ञात शख्स द्वारा विवेक पर हमला करने की वजह अभी साफ नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    हमला

    हाल में भारतीय छात्र पर हुआ था जानलेवा हमला

    हाल में 4 फरवरी को शिकागो में एक भारतीय छात्र सैयद मजाहिर अली पर जानलेवा हमला हुआ था। इस घटना का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें 3 हमलावर सैयद का पीछा करते नजर आए थे।

    इसके बाद तीनों ने उसे बुरी तरह पीटा और उसका फोन छीनकर भाग गए थे। सैयद ने कहा था कि वह अपने घर से खाना लेने के लिए बाहर निकला था और इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया।

    मौत

    इस साल अब तक 5 भारतीय छात्रों की मौत

    इस साल 5 भारतीय छात्रों की मौत के मामले सामने आए हैं। इनमें से 2 मामले पर्ड्यू विश्वद्यालय में जुड़े हैं और इनमें समीर कामथ और नील आचार्य का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ था।

    इससे पहले श्रेयस रेड्डी, अकुल धवन, विवेक सैनी नाम के 3 भारतीय मूल के छात्रों की भी मौत हो गई थी। इनमें से विवेक की जॉर्जिया में स्थित स्टोर में एक बेघर व्यक्ति ने हथौड़ा मारकर हत्या की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    वाशिंगटन डी सी
    हत्या

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    अमेरिका

    डोनाल्ड ट्रंप को यौन उत्पीड़न मामले में देना होगा 688 करोड़ रुपये का हर्जाना डोनाल्ड ट्रंप
    रूस से बढ़ते खतरे के बीच ब्रिटेन में परमाणु हथियार तैनात कर सकता है अमेरिका- रिपोर्ट  ब्रिटेन
    अमेरिका: ग्राहकों को आकर्षित कर रहा अनोखा बाथरूम, बटन दबाते ही बन जाता है डिस्को अजब-गजब खबरें
    सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनियों को बड़ी सब्सिडी देने की योजना बना रहा अमेरिका  सेमीकंडक्टर

    वाशिंगटन डी सी

    न्यूयॉर्कः मेट्रो में पैंट उतारकर क्यों सफर कर रहे हैं लोग? लंदन
    अमेरिका: प्रतिबंधित एयरस्पेस में घुसा निजी विमान, सुरक्षित जगह ले जाए गए राष्ट्रपति बाइडन अमेरिका
    अमेरिका: अब राजधानी वॉशिंगटन DC में हुई गोलीबारी; पुलिस अधिकारी समेत कई घायल, नाबालिग की मौत अमेरिका
    वाशिंगटन DC में फ्री बस सेवा पर केजरीवाल बोले- ये मुफ्त रेवड़ी तो नहीं अरविंद केजरीवाल

    हत्या

    राजस्थान: करणी सेना अध्यक्ष हत्याकांड में 2 शूटर्स समेत कुल 4 आरोपी गिरफ्तार राजस्थान
    इंदौर: पति-पत्नी ने की होटल मालिक और उसकी महिला मित्र की हत्या की, इसलिए दिया अंजाम मध्य प्रदेश
    हरियाणा: सोनीपत में सरपंच की खेत जाते समय गोली मारकर हत्या  हरियाणा
    उत्तर प्रदेश: बलिया में पत्नी और बच्चों की धारदार हथियार से हत्या की, फिर आत्महत्या की उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025