वैन व्हाइट हाउस के सुरक्षा बैरीकेड को तोड़कर परिसर में घुसा वैन, आसपास का क्षेत्र बंद
क्या है खबर?
पश्चिमी एशिया में तनाव के बीच बुधवार को अमेरिका के व्हाइट हाउस के पास एक वैन सुरक्षा बैरिकेड को तोड़ते हुए परिसर में घुस गया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उसके बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। वैन ने व्हाइट हाउस के ठीक उत्तर में स्थित लाफायेट स्क्वायर के गेट को टक्कर मारी है, जो आमतौर पर पर्यटकों और कार्यालय कर्मचारियों से भरा रहता है।
सुरक्षा
व्हाइट हाउस के आसपास के क्षेत्र को बंद किया
कोलंबिया जिले के मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने बताया कि वैन के गेट से टकराने के बाद आसपास के क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना कनेक्टिकट एवेन्यू और एच स्ट्रीट, नॉर्थवेस्ट के चौराहे पर हुई है, जिसके कारण सड़क बंद करनी पड़ी। मौके पर सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों और मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद है। पुलिस और सीक्रेट सर्विस के अधिकारी चालक की जानकारी जुटा रहे हैं।
घटना
ईरान युद्ध के बीच घटना से सतर्कता बढ़ी
यह पहली बार नहीं है जब व्हाइट हाउस के गेट से कोई वाहन टकराया हो। इससे पहले पिछले साल और 2024 में एक एक वाहन गेट से टकरा चुका है। ईरान युद्ध में अमेरिका और इजरायल के शामिल होने के कारण घटना ने अमेरिकी सेना और सीक्रेट सर्विस विभाग को सतर्क कर दिया है। घटना के बाद पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।
ट्विटर पोस्ट
घटना के बाद मौके पर सुरक्षा
A van/car rammed through a barricade near the White House early Wed.
— GeoTechWar (@geotechwar) March 11, 2026
The driver crashed into barriers at Connecticut Ave & H St NW, apprehended by the Secret Service. No injuries reported.
Streets closed: 15th St, E St NW, H St NW (15th-17th). Investigation ongoing. pic.twitter.com/ubJOf6wd5N