यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान के इंजन में आग, लॉस एंजिल्स में स्लाइड से यात्रियों को उतारा
क्या है खबर?
अमेरिका के लॉस एंजिल्स से न्यू जर्सी के लिए उड़ान भरने वाली यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान के इंजन में अचानक आग लग गई, जिसके बाद उसे वापस लौटना पड़ा। विमान की लॉस एंजिल्स हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की गई और यात्रियों को स्लाइडर के माध्यम से विमान से उतारा गया। घटना से हवाई अड्डे पर हड़कंप मच गया। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। विमान की जांच चल रही है।
हादसा
विमान में सवार थे 268 लोग
CNN के मुताबिक, यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ान 2127, नेवार्क लिबर्टी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जा रही थी। तभी आग लगने का अलार्म बजने के बाद पायलटों ने दो इंजनों में से एक को बंद कर दिया। इसके बाद उसे लॉस एंजिल्स लौटाया गया। घटना के समय बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान में 256 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे। हवाई अड्डे पर दमकलकर्मियों ने सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को बाहर निकालने में मदद की।
आपातकाल
अमेरिकी एजेंसी ने जांच शुरू की
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें विमान हवाई पट्टी से कुछ दूरी पर एक टैक्सीवे पर रुका और यात्री स्लाइड से नीचे उतरकर भागते हुए दिख रहे हैं। पायलटों ने दमकलकर्मियों को बताया कि उन्होंने बाएं इंजन में लगे दोनों अग्निशामक यंत्रों का इस्तेमाल किया, लेकिन फिर भी उन्हें आग लगने के चेतावनी संकेत मिल रहे थे। घटना के कारणों का पता नहीं चला है। अमेरिकी सरकार ने जांच शुरू कर दी है।
ट्विटर पोस्ट
घटना का वीडियो
🚨 ICYMI: A United Airlines 787 was forced into an emergency landing at LAX after an engine fire scare.
— Tony Lane 🇺🇸 (@TonyLaneNV) March 3, 2026
Slides deployed. Passengers seen rushing away from the aircraft.
No confirmed injuries yet - but you can imagine the panic inside that cabin.
One of those flights you never… pic.twitter.com/ZhOwhKZlxu