Loading...
अफ्रीका को अमेरिका से मिली 26 लाख में HIV दवा, भारत वही 3,719 रुपये में देगा
भारत अफ्रीका को उपलब्ध करा रहा सस्ती जेनेरिक HIV दवा

अफ्रीका को अमेरिका से मिली 26 लाख में HIV दवा, भारत वही 3,719 रुपये में देगा

लेखन गजेंद्र
Nov 27, 2026
06:04 pm

क्या है खबर?

भारतीय दवा कंपनी ने अफ्रीका में ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV) से बचाव की दवा की आपूर्ति शुरू कर दी है, जिससे लाखों लोगों की पहुंच से बाहर दवा अब उन्हें आसानी से मिल रही है। रॉयटर्स के मुताबिक, हैदराबाद की कंपनी हेटेरो ने सस्ते जेनेरिक वर्शन जेनेरिक लेनाकापाविर को अफ्रीका भिजवाना शुरू कर दिया है। यह दवा साल में 2 बार दिया जाने वाला 100 प्रतिशत असरदार इंजेक्शन है, जिसे अमेरिका की बड़ी दवा कंपनी गिलियड साइंसेज ने बनाया है।

दवा

40 डॉलर होगी कीमत

BBC के मुताबिक, हेटेरो की लेनाकापाविर का जेनेरिक वर्शन प्रति व्यक्ति सालाना लगभग 40 डॉलर (करीब 3,719 रुपये) होगा, जो अमेरिका में ओरिजिनल दवा की कीमत का छोटा हिस्सा है।

अमेरिका में दवा प्रति व्यक्ति 28,000 डॉलर (करीब 26 लाख रुपये) की है।

सस्ती दवा का रास्ता तब खुला जब गिलियड साइंसेज ने हेटेरो और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज समेत 6 जेनेरिक फार्मा कंपनियों को 120 कम-मध्यम आय वाले देशों में दवा बनाने और बेचने के लिए रॉयल्टी-फ्री लाइसेंस दिए।

आपूर्ति

कहां-कहां होगी आपूर्ति?

इस दवा को जाम्बिया, युगांडा और जिम्बाब्वे जैसे अन्य अफ्रीकी देशों में भेजा जा रहा है।

हेटेरो अभी कॉन्टिनेंट में लेनाकापाविर की 300 वायल आपूर्ति कर रहा है, जिसे और बढ़ाया जाएगा।

गिलियड ने लाइसेंसिंग अरेंजमेंट की घोषणा अक्टूबर 2024 में की थी, जबकि पहली जेनेरिक सप्लाई 25 नवंबर को युगांडा पहुंची। जिम्बाब्वे को ये 2027 की शुरुआत में मिलेगी।

हेटेरो की आपूर्ति से यह दवा गरीब और सबसे अधिक जरूरतमंद देशों के लोगों तक पहुंचाना अब आसान होगा।

ADVERTISEMENT

दवा

कितनी जरूरी है ये दवा?

जेनेरिक लेनाकापाविर की सस्ती आपूर्ति अफ्रीका के लिए जरूरी है, क्योंकि यह महाद्वीप HIV के बोझ से दबा है।

संयुक्त राष्ट्र की HIV/AIDS (UNAIDS) 2026 वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में पूर्वी-दक्षिणी अफ्रीका में लगभग 2.11 करोड़, जबकि पश्चिमी-मध्य अफ्रीका में और 52 लाख लोग HIV के साथ जी रहे थे।

दुनिया भर में HIV से पीड़ित अनुमानित 4 करोड़ में से 2 करोड़ से अधिक लोग यहीं हैं। पिछले साल यहां 6 लाख नए संक्रमित मिले हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

क्या करती है दवा?

गिलियड द्वारा येज़टुगो ब्रांड नाम से बेची जाने वाली लेनाकापाविर HIV संक्रमण को रोकती है। पारंपरिक प्री-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (PrEP) के विपरीत, लेनाकापाविर 6 महीने में लेना होता है। PrEP में हर दिन एक गोली लेनी होती है।

ADVERTISEMENT