Loading...
अमेरिका में हवाई यातायात संचार में गड़बड़ी के बाद सुरक्षा संचार नेटवर्क हुआ ठप, मचा हड़कंप
अमेरिका में हवाई यातायात संचार में गड़बड़ी के बाद सुरक्षा संचार नेटवर्क हुआ ठप

अमेरिका में हवाई यातायात संचार में गड़बड़ी के बाद सुरक्षा संचार नेटवर्क हुआ ठप, मचा हड़कंप

लेखन गजेंद्र
Nov 18, 2026
12:48 pm

क्या है खबर?

अमेरिका में हवाई यातायात संचार में आई भयानक गड़बड़ी के बाद अब मंगलवार रात को अचानक अमेरिकी सुरक्षा संचार नेटवर्क ठप हो गया। CNN के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) ने गड़बड़ी के बाद परिसर में आने-जाने पर रोक लगा दी और कई सुरक्षा उपाय लागू किए। बताया जा रहा है कि एजेंसी के क्लासिफाइड इंटरनल कम्युनिकेशन नेटवर्क, NSANet में खराबी आई थी। इस नेटवर्क का इस्तेमाल अंदरूनी तौर पर क्लासिफाइड जानकारी शेयर करने के लिए किया जाता है।

नेटवर्क

नेटवर्क में क्यों आई गड़बड़ी?

रिपोर्ट के मुताबिक, यह गड़बड़ी नियमित रखरखाव के दौरान हुई थी, जिससे कुछ आंतरिक सिस्टम पर असर पड़ा। हालांकि, महत्वपूर्ण क्षमताएं चालू रहीं।

एजेंसी ने बताया कि उसके इंफ्रास्ट्रक्चर में प्लान्ड मेंटेनेंस और अचानक होने वाली घटनाओं के दौरान ऑपरेशन्स को चालू रखने के लिए अतिरिक्त लेयर्स हैं।

मरम्मत का काम अभी भी चल रहा है और पूरा नहीं हुआ है। हालांकि, गड़बड़ियों के पीछे किसी साइबर हमले का कोई सबूत नहीं मिला है।

खराबी

क्या ट्रंप की सुरक्षा पर भी पड़ेगा असर?

NSA में आई खराबी की वजह से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर भी चिंता उठी है, जिसके लिए जरूरी गोपनीय जानकारी भेजनी होती है।

हालांकि, एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि NSANet के बंद होने से सरकार को ट्रंप को जरूरी सूचनाएं भेजने से नहीं रोकेगा।

उन्होंने बताया कि सुरक्षित कम्युनिकेशन के लिए बैकअप नेटवर्क और दूसरे सेफगार्ड मौजूद थे। अतिरिक्त लेयर की वजह से पूरी तरह ठप होने की संभावना नही है।

ADVERTISEMENT

खराबी

इससे पहले हवाई सेवा हुई थी ठप

NSA में यह रुकावट आने से पहले संघीय विमानन प्रशासन (FAA) को शुक्रवार को देशभर में घंटों तक उड़ानोंको रोकनी पड़ी, जिससे सैंकड़ों उड़ानें रद्द और लेट हुईं।

दरअसल, हवाई यातायात संचार में आई खराबी की वजह से कई घंटों तक फ्लाइट्स रुकी रहीं और यूनाइटेड एयरलाइंस के सिस्टम में भी खराबी आ गई।

इससे चालक दल के सदस्यों के संचार और संदेश सेवा वाले पायलट एप्लिकेशन्स पर भी खास असर पड़ा।

ADVERTISEMENT