
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में जांच के दौरान 3 पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या, 2 घायल
क्या है खबर?
अमेरिका में पेंसिल्वेनिया राज्य के यार्क काउंटी में बुधवार को एक व्यक्ति ने 3 पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में 2 अन्य अधिकारी घायल हैं। गोलीबारी फिलाडेल्फिया से करीब 160 किमी दूर पूर्व में नॉर्थ कोडोरस टाउनशिप में यॉर्क काउंटी के एक ग्रामीण क्षेत्र में हुई है। राज्य पुलिस आयुक्त क्रिस्टोफर पेरिस ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस अधिकारी एक दिन पहले शुरू हुई जांच के सिलसिले में घटनास्थल पर गए थे, तभी गोलीबारी हुई है।
गोलीबारी
हमलावर भी गोलीबारी में मारा गया
पेरिस ने पत्रकारों से कहा कि यह जांच एक घरेलू विवाद से संबंधित था, जिसकी शिकायत हुई थी। इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। तभी वहां मौजूद व्यक्ति ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि, हमलावर को भी मार गिराया गया है। पुलिस ने अभी तक आरोपी हमलावर की पहचान का खुलासा नहीं किया है। गोलीबारी में घायल दोनों पुलिस अधिकारियों की हालत अभी स्थिर है। गोलीबारी के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रोका गया।
जांच
मौके पर चलीं 30 से अधिक गोलियां
NBC न्यूज के मुताबिक, स्थानीय लोगों के मुताबिक मौके पर करीब 30 से अधिक गोलियां चली थीं। यहां एक हेलीकॉप्टर भी पुलिस की मदद के लिए पहुंचा था। आयुक्त पेरिस ने कहा कि पेंसिल्वेनिया राज्य पुलिस यॉर्क काउंटी जिला अटॉर्नी कार्यालय के साथ साझेदारी में एक प्रमुख केस टीम का गठन करेगी और वह संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के संपर्क में हैं। पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो ने घटनास्थल का दौरा किया और हिंसा की निंदा की।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
🇺🇸 - Several police officers shot in York County, Pensylvania. pic.twitter.com/vznrzOVjeY
— EuroWatcher - News for you (@EuroWatcherEUW) September 17, 2025