Page Loader
अमेरिका: ओहियो में सौंदर्य प्रसाधन गोदाम में भीड़ पर गोलीबारी, 1 की मौत; 5 लोग घायल
अमेरिका के ओहियो में भीड़ पर गोलीबारी

अमेरिका: ओहियो में सौंदर्य प्रसाधन गोदाम में भीड़ पर गोलीबारी, 1 की मौत; 5 लोग घायल

लेखन गजेंद्र
Feb 05, 2025
02:22 pm

क्या है खबर?

अमेरिका में ओहियो राज्य के न्यू अल्बानी शहर में मंगलवार रात को एक सौंदर्य प्रसाधन गोदाम में भीड़ पर हुई गोलाबारी से हड़कंप मच गया। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इमारत को घेरकर गोलीबारी करने वाले के खिलाफ अभियान चलाया, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने इमारत को पूरी तरह खाली करा लिया है।

गोलीबारी

गोलीबारी के कारण की जानकारी नहीं

न्यू अल्बानी के पुलिस प्रमुख ग्रेग जोन्स ने गोलीबारी को "लक्षित हमला" बताया है और कहा कि संदिग्ध व्यक्ति से अब आम जनता के लिए कोई खतरा नहीं है। उन्होंने बताया कि मौके से 1 बंदूक बरामद की गई है और संदिग्ध को पकड़ने के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। गोलीबारी के कारणों और घायलों की स्थिति की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने घटनास्थल पर इमारत से 150 लोगों को निकाला है।

ट्विटर पोस्ट

घटनास्थल पर मौजूद अमेरिकी पुलिस