न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में 3 मंजिला इमारत गिरी, 2 बच्चों समेत 8 की मौत
क्या है खबर?
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में बड़ा हादसा हो गया। यहां ब्रुकलिन इलाके में एक 3 मंजिला इमारत के गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि मृतकों में 20 और 30 साल के बीच के 6 लोग, एक 9 साल की लड़की और एक 10 साल का लड़का शामिल हैं। हादसे में 18 से अधिक लोग घायल हैं। घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जा रही है।
हादसा
कैसे हुआ हादसा?
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फ्लैटबश और बेडफोर्ड एवेन्यू के चौराहे पर बनी यह इमारत बुधवार दोपहर को पास की खुदाई वाली जगह पर गिर गई, जहां मजदूर मौजूद थे।
साइट के पास खड़ी एक और 3 मंजिला इमारत की दीवार भी टूट गई, जिससे अन्य अपार्टमेंट दिखने लगे। हादसे में मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल में दम तोड़ा।
कई लोग मलबे में फंसे थे, जिनको बचाया गया।
जांच
आसपास की इमारतों को खाली करवाया गया
न्यूयॉर्क शहर में इमारतें नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। यहां 98 उल्लंघनों में 21 क्लास सी या 'तुरंत खतरनाक' उल्लंघन हैं, जिनमें सीसा पेंट का उखड़ना, छत टपकना और असुरक्षित बिजली के तार शामिल हैं।
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा कि इमारत विभाग और कानून लागू करने वाली एजेंसियां जानलेवा हादसे की जांच करेंगी।
उन्होंने बताया कि हादसा बगल की प्रॉपर्टी में असुरक्षित निर्माण के कारण हुआ है। आसपास की इमारतों को खाली करवा लिया गया है।