Page Loader
अमेरिका के फ्लोरिडा में बर्फीले तूफान का 100 साल का रिकॉर्ड टूटा, 8 की मौत
अमेरिका के फ्लोरिडा में बर्फीले तूफान ने 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ा (तस्वीर: एक्स/@LuisSantana)

अमेरिका के फ्लोरिडा में बर्फीले तूफान का 100 साल का रिकॉर्ड टूटा, 8 की मौत

लेखन गजेंद्र
Jan 23, 2025
12:28 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के दक्षिण भाग में स्थित टेक्सास, दक्षिणी फ्लोरिडा और उत्तरी कैरोलिना के बाहरी किनारे तक बुधवार को आए बर्फीले तूफान ने परेशानी खड़ी कर दी। तूफान की वजह से चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछ गई और तापमान शून्य से नीचे चला गया। इस दौरान चली बर्फीली हवाओं से लोगों का घर से निकलना मुश्किल था। प्रशासन ने तूफान की वजह से 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है और 2 करोड़ लोग प्रभावित हैं।

मौसम

100 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

बर्फीले तूफान की वजह से जॉर्जिया और फ्लोरिडा में 44,000 से अधिक घरों और प्रतिष्ठानों में बिजली नहीं आई और 2,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। मौसम वेबसाइट ने बताया कि फ्लोरिडा का पेन्साकोला एक अप्रत्याशित शीतकालीन वंडरलैंड बन गया और यहां बर्फबारी का 100 सा से अधिक पुराना रिकॉर्ड टूट गय। यहां 10 इंच बर्फबारी हुई है, जबकि पिछला रिकॉर्ड 1895 में 3 इंच का था। तूफान से राजमार्ग भी बंद हैं।

ट्विटर पोस्ट

फ्लोरिडा में बर्फबारी