Loading...
फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में आसमान से मिसाइल की तरह गिरा विमान, 9 लोगों की मौत
फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में आसमान से मिसाइल की तरह गिरा विमान

फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में आसमान से मिसाइल की तरह गिरा विमान, 9 लोगों की मौत

लेखन गजेंद्र
Nov 02, 2026
09:52 am

क्या है खबर?

अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में रविवार को एक निजी बिजनेस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें पायलट समेत 9 लोग सवार थे, जिसमें सभी की मौत हो गई। अमेरिकी परिवहन सचिव सीन डफी ने बताया कि लियरजेट 60 ऑस्टिन, टेक्सास से बहामास जा रहा था, जब यह पाम बीच काउंटी के क्रेस्टहेवन इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान मिसाइल की तरह जमीन पर गिरता और आग का गोला बनता दिख रहा है।

हादसा

डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट से 14 किलोमीटर दूर हादसा

अमेरिका की फ्लाइट डेटा एनालिसिस ने बताया कि हादसे से कुछ देर पहले एयरक्राफ्ट कई 100 फीट प्रति सेकंड की रफ्तार से नीचे आ रहा था।

संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने एयरक्राफ्ट के ऑस्टिन से निकलने और बहामास में उसके तय डेस्टिनेशन की पुष्टि की है।विमान की पहचान उसके टेल नंबर N722BD से हुई है।

जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वहां से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मशहूर रिसॉर्ट मार-ए-लागो करीब 14 किलोमीटर दूर है।

हादसा

आसपास के इलाकों को बंद किया गया

घटना के बाद, पाम बीच काउंटी शेरिफ ऑफिस ने दोनों तरफ की सड़कें बंद कर दीं और गाड़ी चलाने वालों से उस इलाके से दूर रहने की अपील की।

घटनास्थल के पास ट्रेलर-पार्क कम्युनिटी से करीब 600 लोगों को निकालने को कहा गया है। पानी और बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है। कुछ घरों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने कहा कि विमान में सवार लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

विमान हादसे का दृश्य

ADVERTISEMENT